फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रुनेई: एक ऐसा देश, जहां घर की दीवारों पर पत्नी की तस्वीर लगाना है एक रिवाज

Tue, 05 May 2020 10:51 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ब्रुनेई की एक मस्जिद - फोटो : Pixabay
दुनिया के लगभग सभी देशों की कुछ न कुछ रोचक बातें जरूर होती हैं। ब्रुनेई भी ऐसा ही एक देश है, जहां की रोचक बातें आपको हैरान कर देंगी। इंडोनेशिया के पास स्थित इस देश में आज भी राजतंत्र चलता है, यानी यहां का राजा का शासन चलता है। ब्रुनेई एक मुस्लिम बहुल देश है, जहां आज भी महिलाओं को वोट देने का अधिकार नहीं दिया गया है। बाकी कई देशों की तरह यह देश भी अंग्रेजों का गुलाम रह चुका है, जिसे एक जनवरी 1984 को स्वतंत्रता मिली थी। 
विज्ञापन

2 of 5
ब्रुनेई - फोटो : Social media
यहां घर की दीवारों पर पत्नी की तस्वीर लगाना एक रिवाज है। किसी-किसी घर में तो एक से ज्यादा पत्नियों की भी तस्वीरें देखने को मिल जाती हैं। इसके अलावा दीवार पर यहां के सुल्तान की तस्वीर भी दिख जाती है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
यहां सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीना प्रतिबंधित है। सिर्फ यही नहीं, यहां के लोग सड़क पर चलते-चलते भी कुछ खाना-पीना गलत मानते हैं। सबसे खास बात कि यहां के लोग फास्ट फूड खाना ज्यादा पसंद नहीं करते हैं। यही वजह है कि यहां मैकडॉनल्ड्स जैसे रेस्टोरेंट भी इक्का-दुक्का ही देखने को मिलते हैं। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कहा जाता है कि इस देश में जितने घर हैं, उससे ज्यादा तो यहां लोगों के पास कारें हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां प्रति एक हजार लोगों के बीच करीब 700 कारें हैं। दरअसल, यहां कारें अधिक होने का कारण ये है कि यहां तेल की कीमतें बहुत कम हैं और साथ ही साथ लोगों को परिवहन कर भी लगभग न के बराबर ही देना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्रुनेई के सुल्तान का महल - फोटो : Social media
ब्रुनेई के सुल्तान को दुनिया के सबसे रईस राजाओं में से एक माना जाता है। 2008 में एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें उनकी संपत्ति करीब 1363 अरब रुपये बताई गई थी। उन्हें गाड़ियों का बहुत शौक है और यही वजह है कि उनके पास 7000 के आसपास कारें हैं। उनकी निजी कार को सोने से जड़ी हुई है। वह जिस महल में रहते हैं, उसे दुनिया का सबसे बड़ा आवासीय महल माना जाता है, जिसमें 1700 से भी ज्यादा कमरे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें