फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा के बारे में कुछ रोचक बातें, यहां चूहा पालने के लिए भी सरकार से लेनी पड़ती है इजाजत

Thu, 10 Dec 2020 02:27 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कनाडा की गिनती दुनिया के विकसित देशों में की जाती है। यह उत्तरी अमेरिका में स्थित दुनिया का दूसरा और क्षेत्रफल की दृष्टि से दूसरा सबसे बड़ा देश है। अमेरिका के साथ इसकी अंतरराष्ट्रीय सीमा दुनिया की सबसे बड़ी भू-सीमा है, जिसकी लंबाई आठ हजार किलोमीटर से भी ज्यादा है। कनाडा को अगर 'मिनी हिंदुस्तान' कहें तो गलत नहीं होगा, क्योंकि एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां हर साल 30 हजार से भी ज्यादा भारतीय जाकर बस जाते हैं और इनमें से सबसे ज्यादा लोग पंजाब से जाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि कनाडा का करीब 40 प्रतिशत भाग जंगल है। यहां के जंगल इतने बड़े हैं कि उसमें कई जंगल समा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
कनाडा का एक झील - फोटो : Pixabay
कनाडा को झीलों का देश भी कहा जाता है, क्योंकि यहां बहुत सारी झीलें मौजूद हैं। ऐसा माना जाता है कि दुनिया का करीब 20 फीसदी पानी कनाडा के झीलों में ही पाया जाता है। सिर्फ यही नहीं, इन झीलों की वजह से ऐसा भी माना जाता है कि कनाडा का पानी मिनरल वॉटर से भी ज्यादा साफ है।
विज्ञापन

3 of 6
कनाडा की एक खूबसूरत जगह - फोटो : Pixabay
कहते हैं कि कनाडा के कुछ हिस्सों में गुरुत्वाकर्षण का स्तर दूसरे हिस्सों के मुकाबले बहुत कम है, जिसकी वजह से वहां पर आपको हवा में उड़ने का अनुभव भी होता है।  

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कनाडा में काफी ठंड पड़ती है। कहते हैं कि यहां इतनी ठंड पड़ती है कि समुद्र का पानी जम जाता है और वहां के लोग उसपर आइस हॉकी का मजा लेते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कनाडा में चूहा पालना बहुत ही मुश्किल काम होता है, क्योंकि वहां पर चूहा पालने के लिए आपको सरकार से परमिशन लेनी पड़ती है। दरअसल, कनाडा में जिंदा चूहे को बेचना या मारना गैरकानूनी काम माना जाता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कनाडा में 7821 किलोमीटर लंबा ट्रांस-कनाडा हाईवे है, जिसे दुनिया के सबसे लंबे राजमार्गों में से एक माना जाता है। दरअसल, ट्रांस-कनाडा हाईवे एक अंतरमहाद्वीपीय संघीय-प्रांतीय राजमार्ग प्रणाली है जो अटलांटिक महासागर से लेकर प्रशांत महासागर तक कनाडा के सभी दस प्रांतों से होकर गुजरती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें