भारत में कई रहस्यमयी खजाने मौजूद हैं। इन खजानों को तलाशने की हजारों कोशिशें की गईं, लेकिन किसी को कामयाबी नहीं मिली। इन खजानों के बारे में आज तक पता नहीं चल पाया है। आईए जानते हैं भारत के ऐसे ही रहस्यमयी खजानों के बारे में...
नादिर शाह के खजाने के राज
साल 1739 में नादिर शाह ने दिल्ली पर हमला बोला था जिसके बाद उसने यहां पर कब्जा कर लिया था। इस हमले में निर्दोषों की हत्या कर दी गई थी। इसके साथ ही नादिर शाह ने दिल्ली को भी लूट ले गया था। मयूर तख्त और कोहिनूर के अलावा उसने बड़ी मात्रा में सोने के सिक्के और जवाहरात भी लूट ले गए थे। बताया जाता है कि जंग की वजह से नादिर शाह इस लूटे खजाने पर ध्यान नहीं दे पाया। लौटते वक्त नादिर शाह की सेना में शामिल बड़े अधिकारियों ने खजाने के एक बड़े हिस्से को छिपाकर रख दिया। इस बेशकीमती खजाने को आज तक नहीं खोजा जा सका है।