फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab-Gajab: कहां गायब हो गए भारत के ये सबसे बड़े खजाने, आज तक नहीं चला पता

Tue, 20 Dec 2022 11:20 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कहां गायब हो गए भारत के ये सबसे बड़े खजाने (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
भारत में कई रहस्यमयी खजाने मौजूद हैं। इन खजानों को तलाशने की हजारों कोशिशें की गईं, लेकिन किसी को कामयाबी नहीं मिली। इन खजानों के बारे में आज तक पता नहीं चल पाया है। आईए जानते हैं भारत के ऐसे ही रहस्यमयी खजानों के बारे में...

नादिर शाह के खजाने के राज

साल 1739 में नादिर शाह ने दिल्ली पर हमला बोला था जिसके बाद उसने यहां पर कब्जा कर लिया था। इस हमले में निर्दोषों की हत्या कर दी गई थी। इसके साथ ही नादिर शाह ने दिल्ली को भी लूट ले गया था। मयूर तख्त और कोहिनूर के अलावा उसने बड़ी मात्रा में सोने के सिक्के और जवाहरात भी लूट ले गए थे। बताया जाता है कि जंग की वजह से नादिर शाह इस लूटे खजाने पर ध्यान नहीं दे पाया। लौटते वक्त नादिर शाह की सेना में शामिल बड़े अधिकारियों ने खजाने के एक बड़े हिस्से को छिपाकर रख दिया। इस बेशकीमती खजाने को आज तक नहीं खोजा जा सका है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कहां गायब हो गए भारत के ये सबसे बड़े खजाने (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
मान सिंह का रहस्यमयी खजाना

मानसिंह प्रथम के रहस्यमयी खजाने को आज तक कोई नहीं खोज पाया है। अकबर की सेना के सेनापति और जयपुर के पूर्व शासक मानसिंह प्रथम मोहम्मद गजनी का खजाना लेकर हिंदुस्तान आए थे। बताया जाता है कि उन्होंने अफगानिस्तान से 1580 के दशक में लाए इस खजाने को जयगढ़ किले में छिपाकर रख दिया था। उन्होंने इस खजाने को अकबर को नहीं दिया था। कई लोग मानते हैं कि परसिर के भूमिगत टंकियों में खजाने को छिपाया गया है। इमरजेंसी में इंदिरा गांधी ने किले को खोदने का निर्देश दिया था। लेकिन खुदाई में कुछ नहीं मिला था।
विज्ञापन

3 of 5
कहां गायब हो गए भारत के ये सबसे बड़े खजाने (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

बिहार का सोन भंडार 

बिहार के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल राजगीर में सोन भंडार स्थित है। माना जाता है कि सोन भंडार की गुफाओं में रहस्यमयी खजाना है। सोन भंडार की गुफा में एक रहस्यमयी दरवाजा है। इस दरवाजे को हजारों कोशिशों के बाद भी आजतक कोई भी खोल नहीं पाया है। इस दरवाजे को कई बार खोलने की कोशिश हुई, लेकिन हर बार नाकामी हाथ लगी। इस गुफा के दरवाजे पर रखे पत्थर पर शंख लिप में कुछ लिखा हुआ है जिसे आज तक कोई नहीं पढ़ पाया। लोगों का मानना है कि इसमें खजाने के दरवाजे को खोलने के बारे में बताया गया है। अगर इसको कोई पढ़ लेता है, तो खजाना तक पहुंचा जा सकता है। 

4 of 5
कहां गायब हो गए भारत के ये सबसे बड़े खजाने (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
चारमीनार सुरंग में छिपा है खजाना

हैदारबाद में स्थित चारमीनार और गोलकुंडा किले को एक सुरंग जोड़ती है। माना जाता है कि इनको जोड़ने वाली सुरंग में खजाना छिपा हुआ है। सुल्तान मोहम्मद कुली कुतुब शाह ने इस सुरंग को बनवाया था। बताया जाता है कि इस सुरंग में हैदराबाद के शाही परिवार ने खजाने को छिपाकर रखा है। इस खजाने को भी आज तक कोई नहीं खोज पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कहां गायब हो गए भारत के ये सबसे बड़े खजाने (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

कृष्णा नदी के खजाने का रहस्य

आंध्र प्रदेश में कृष्णा नदी के तट पर दुनिया के बेहतरीन हीरे मिले थे। यह हीरे कोल्लूर में कृष्णा नदी के तट पर पाए गए थे। लोगों का मानना है कि इस जगह पर हीरे की खान है। माना जाता है कि गोलकुंडा में प्राकृतिक खजाना है जहां पर हीरे ही हीरे हैं। इसको खोजने की अधिक कोशिश नहीं की गई। इसका भी राज आज तक बरकरार है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें