फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गली क्रिकेट खेलने वाले बच्चों ने निकाला रन आउट से बचने का अनोखा जुगाड़

Wed, 10 Apr 2019 11:33 AM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
इंडियन टी-20 लीग के इस सीजन में Mankading (मांकड़िंग) विवाद काफी चर्चा में है। अश्विन ने जोस बटलर को Mankading के जरिए आउट किया था, तब से बल्लेबाजों में रन आउट का खौफ कुछ ज्यादा ही हो गया है। बल्लेबाजों के लिए इस समय गेंद फेंकने से पहले क्रीज छोड़ना खतरे से खाली नहीं है। 
विज्ञापन

2 of 6
buttler ashwin mankad - फोटो : twitter
कुछ लोगों ने आर अश्विन का सपोर्ट किया तो किसी ने उनकी आलोचना की। इन दिनों Mankading के कई वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे हैं। अपने यहां गली क्रिकेट खेलने वाले बच्चों ने इसका तोड़ निकाल लिया है। अब बात रन आउट की ही हो रही है तो बल्लेबाज इससे बचने के उपाय इजाद न करें, ऐसा कैसे हो सकता है। वैसे इन दिनों सोशल मीडिया पर रन आउट से बचने वाला एक वीडियो धूम मचा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : Social Media
क्रिकेट बैट बनाने वाली कंपनी 'Gray-Nicolls' ने अपने आधिकारिक पेज पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो के साथ ही कैप्शन दिया है कि 'हम अपनी इनोवेशन के साथ जल्द ही 2020 रेंज लेकर आ रहे हैं।' इस वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है। लोग इस फनी वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। 
 

 

4 of 6
- फोटो : twitter
वीडियो किसी गली क्रिकेट का लग रहा है, जिसमें नॉन स्ट्राइक पर खड़े बल्लेबाज ने हाथ में बैट के बजाए लंबी डंडी पकड़ी हुई है। खौफ ऐसा कि रन आउट से बचने के लिए ये लड़का दौड़े बिना ही इस लंबी डंडी के जरिए रन पूरा करते हुए दिख रहा है। पिच के बीच में खड़ा ये लड़का वहीं से डंडी को बारी-बारी से स्ट्राइक और नॉन स्ट्राइक पर रखकर रन पूरा कर रहा है। विकेटों के बीच रन बनाने का ये तरीका वाकई में कमाल का है। अफसोस कि इंटरनेशनल क्रिकेट में इस 'अनोखे बैट' का इस्तेमाल नहीं कर सकते, वरना क्रिकेट से 'रन आउट' शब्द हमेशा के लिए मिट जाता।    
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : Dhaka Tribune
हालांकि, कई दिग्गज क्रिकेटर्स ने तो जैंटलमैन गेम में गेंदबाज की इस प्रकार के रवैये को बिलकुल गलत बताया। नियम के हिसाब से तो आउट माना जाता है लेकिन कई गेंदबाज बल्लेबाज को पहले वॉर्निंग देते हैं जिसके बाद भी अगर बल्लेबाज गेंद फेकने से पहले आगे बढ़े तो आउट किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : File Photo
रविचंद्रन अश्विन को आईपीएल मैच में जोस बटलर को 'मांकड़िंग' आउट करने का कोई मलाल नहीं है। उनका मानना है कि बल्लेबाज को इस तरह के मैच की तस्वीर बदलने वाले पलों में क्रीज जल्दी छोड़ने से बचना चाहिए। उन्होंने बटलर को आईपीएल के इतिहास में पहली बार मांकड़िंग का शिकार बनाया। उस समय बटलर 43 गेंद में 69 रन बनाकर खेल रहे थे और अश्विन ने चेतावनी दिए बिना उन्हें मांकड़िंग से आउट किया, जिससे खेलभावना को लेकर सवाल उठे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें