फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1996 का वो भारतीय अखबार, जो फ्रांस के आल्प्स पर्वतीय इलाके में मिला

Wed, 15 Jul 2020 01:01 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ग्लेशियर में मिला भारतीय अखबार - फोटो : सोशल मीडिया
यकीन करना भले बेहद मुश्किल हो लेकिन फ्रांस के आल्प्स पर्वतीय इलाके के मो ब्लां ग्लेशियर की पिघलती बर्फ में एक भारतीय अखबार मिला है, वो भी 1966 का। माना जा रहा है कि यह अखबार इलाके में एयर इंडिया के उस विमान से गिरा होगा जो 24 जनवरी, 1966 को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार सभी 117 लोगों की मौत हो गई थी। इस अखबार के पहले पन्ने पर इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री बनने की खबर है, आज भी भारत की इकलौती महिला प्रधानमंत्री होने का श्रेय इंदिरा गांधी के नाम ही है।
विज्ञापन

2 of 6
ग्लेशियर में मिला भारतीय अखबार - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल एक स्थानीय रेस्टोरेंट चलाने वाले शख्स को नेशनल हेराल्ड और इकॉनामिक टाइम्स के दर्जनों अखबार मिले हैं। टिमोथी मोटिन चैमोनिक्स स्काई रिसॉर्ट एरिया में रेस्टोरेंट चलाते हैं। उन्होंने समाचार एएफपी को बताया, "अखबार तो सूख रहे हैं लेकिन अच्छी स्थिति में हैं। आप इसे पढ़ सकते हैं।"
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexel
अखबारों के सूख जाने के बाद टिमोथी उन्हें अपने रेस्टोरेंट में उन समानों के बीच डिस्प्ले करेंगे जो उन्होंने हादसे के बाद अब तक बरामद किए हैं। इसमें सबसे बेशकीमती सामान 2013 में बरामद हुआ, और वो है कीमती पत्थरों का बॉक्स। इसमें पन्ना, नीलम और माणिक जैसे पत्थर थे, इस बॉक्स की अनुमानित कीमत एक लाख 47 हजार डॉलर से लेकर दो लाख 79 हजार डॉलर के बीच आंकी गई थी।

4 of 6
ग्लेशियर - फोटो : अमर उजाला
ग्लोबल तापमान बढ़ने के चलते पर्वतीय ग्लेशियर पिघल रहे हैं। बीते सितंबर महीने में ही अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए का था कि मो ब्लां गार्डेंस के कुछ हिस्से कभी भी ढह सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की बेटी इंदिरा गांधी खुद 15 साल तक भारत की प्रधानमंत्री रहीं। पहली बार वह 1966 से 1977 तक, 11 सालों तक प्रधानमंत्री रहीं। इसमें 1975 से 1977 के बीच आपातकाल भी लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इंदिरा गांधी - फोटो : फाइल फोटो
इसके बाद तीन साल तक सत्ता से बाहर रहने के बाद जनवरी, 1980 में उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री तौर पर से वापसी की। पंजाब राज्य में सिख चरमपंथियों पर काबू पाने के लिए उन्होंने ऑपरेशन ब्लू स्टार का सहारा लिया। बाद में उनके ही दो सिख सुरक्षागार्डों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें