फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से पैसे लिए उधार और खरीद ली लॉटरी, फिर जो हुआ वो जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Mon, 12 Aug 2019 09:50 AM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : twitter
कहा जाता है कि किस्मत कब बदल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। कई ऐसे लोग हैं जिनकी किस्मत रातों-रात पलट गई और अब वो करोड़ों रुपये के मालिक हो चुके हैं। ऐसा ही कुछ हुआ एक किसान के साथ, जो दुबई में नौकरी करने गया था मगर नौकरी नहीं मिली। लेकिन अब वो करोड़ों रुपये का मालिक बन चुका है। 
विज्ञापन

2 of 5
lottery jackpot - फोटो : social media
दरअसल, जानकारी के मुताबिक भारत का एक किसान नौकरी खोजने दुबई गया था। करीब 45 दिनों तक नौकरी खोजता रहा, लेकिन उसे कोई काम नहीं मिला और वह भारत लौट आया। लेकिन उसके कुछ दिन बाद ही उसे जानकारी मिली की उसने 27,86,67,600 रुपये की लॉटरी जीती है। इसके बाद किसान का जीवन ही बदल गया। 
विज्ञापन

3 of 5
तेलंगाना के निजामाबाद जिले के जकरानपल्ली गांव के विलास रिक्काला दुबई में नौकरी ना मिलने से परेशान हो गए थे। इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी से उधार लेकर लॉटरी टिकट खरीदी। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक रिक्काला को बिग लॉटरी टिकट का विजेता घोषित किया गया। शनिवार को रिक्काला को जानकारी मिली कि उन्होंने लॉटरी जीती है। खबरों के मुताबिक रिक्काला और उनकी पत्नी गांव में ही खेती-बाड़ी करके वो लगभग तीन लाख रुपये सलाना कमा लेते हैं। 

4 of 5
बता दें कि रिक्काला की दो बेटियां हैं और परिवार का पालन-पोषण करने के लिए वो पहले दुबई में ड्राइवर का काम करते थे। दुबई में गाड़ी चलाते हुए रिक्काला पिछले दो सालों से लॉटरी खरीद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
lottery
दोबारा जब रिक्काला को नौकरी नहीं मिली तो उन्होंने अपनी पत्नी से 20 हजार रुपये उधार लेकर अपने दोस्त रवि को दे दिया। रवि ने रिक्काला के नाम से तीन टिकट खरीदी, जिसमें से एक ने रिक्काला की किस्मत चमका दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें