फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल 999 रुपये देकर ले जाओ Bajaj की 99 km की माइलेज देने वाली बाइक

Mon, 12 Aug 2019 08:37 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बजाज CT100 - फोटो : Social
बजाज ऑटो ने अपने ग्राहकों को महंगाई से आजादी दिलाने के लिए कुछ खास और नए ऑफर्स पेश किये हैं। कंपनी ने ग्राहकों की जरूरत को समझते हुए अपनी चुनिंदा बाइक्स पर कम डाउन पेमेन्ट का ऑफर दिया है। जिन मॉडल्स पर ऑफर्स दिए जा रहे हैं उनमें CT, Platina, Pulsar, Discover और Avenger जैसी बाइक्स शामिल हैं।
विज्ञापन

999 रुपये में Bajaj CT

2 of 4
Bajaj Auto best offer on bikes - फोटो : Amar Ujala
बजाज ऑटो की CT एक एंट्री लेवल बाइक और यह फिलहाल दो इंजन ऑप्शन में उपलब्ध हैं। इसमें 100cc और 110cc इंजन ऑप्शन में मिलते हैं। दिल्ली में इस बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 33 हजार रुपये से शुरू होती है। अगर आप रोजाना 50 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करते हैं तो यह बाइक आपके लिए किफायती और आरामदायक साबित होगी।  कंपनी की तरफ से इस बाइक पर 999 रुपये की कम डाउन पेमेन्ट का ऑफर दिया जा रहा है। और बाकी के पैसे आप आसान EMI में चुका सकते हैं। ARAI के मुताबिक यह बाइक एक लीटर में 99* किलोमीटर की माइलेज देती है 

*The claimed ARAI mileage for the Bajaj CT 100 petrol is 99 kmpl.
विज्ञापन

1199 रुपये में Bajaj Platina

3 of 4
Bajaj Platina ComforTec - फोटो : Bajaj
एंट्री सेगमेंट में बजाज की यह दूसरी बाइक है इसमें तीन मॉडल मिलते हैं और यह 100cc और 110cc इंजन ऑप्शन में मिलती हैं।अभी हाल ही में बजाज ने प्लेटिना 110 में H-Gear फीचर्स को जोड़ा है, जिसकी मदद से हाइवे पर यह बाइक बेहतर प्रदर्शन करती है। प्लेटिना की कीमत 40 हजार रुपये से शुरू होती है। जो लोग रोजाना 50 किलोमीटर या इससे ज्यादा की दूरी तय करते हैं उन्हें प्लेटिना पसंद आएगी। अगर आप इस बाइक को खरीदना चाहते हैं तो सिर्फ 1199 रुपये की कम डाउन पेमेन्ट देकर आप इसे अपने घर ले जा सकते हैं और बाकी की रकम आसान EMI में चुका सकते हैं ।
विज्ञापन

4999 रुपये में Bajaj Pulsar

4 of 4
Bajaj Pulsar Black Pack Edition
बजाज को कामयाबी के शिखर पर ले जाने वाली पल्सर पर अब कंपनी ने कम डाउन पेमेन्ट का ऑफर दिया है। जी हां अब आप महज 4,999 रुपये की कम डाउन पेमेन्ट देकर इस बाइक को अपने घर ले जा सकते हैं। बाइक की कीमत 84 हजार रुपये से शुरू होती है।  कम डाउन पेमेन्ट का ऑफर Bajaj Discover of Avenger सीरिज पर भी मिल रहा है।  ज्यादा जानकारी के लिए आप बजाज ऑटो की वेबसाइट और डीलरशिप से भी संपर्क कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें