पाकिस्तान आज अपनी आजादी का 70वां जश्न मना रहा है। इस मौके पर भारतीयों ने एक खूबसूरत तोहफा देकर न सिर्फ उनका दिल जीता, बल्कि इस कदम की खुले दिल से सराहना भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 8
Pakistan
- फोटो : Voice of Ram
भारत के म्यूजिक बैंड इंडियन एकापेला बैंड वॉक्सकॉर्ड ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को उसके स्वाधीनता दिवस पर एक नायाब तोहफ़ा देकर पाकिस्तान का दिल जीत लिया है। बैंड ने पाकिस्तान का राष्ट्रगान गाते हुए एक वीडियो जारी किया है।
विज्ञापन
3 of 8
Pakistan
- फोटो : Voice of Ram
ये वीडियो पाकिस्तान को उसके जन्मदिन पर बधाई देने से शुरू होता है। वीडियो में लिखा है, 'पाकिस्तान तुम्हें तुम्हारा जन्मदिन मुबारक है, ये वीडियो हमारी ओर से आपके लिए बधाई है।'
4 of 8
Pakistan
- फोटो : Voice of Ram
बैंड के सदस्यों के हाथों में दिख रहे प्लेकार्ड कहते हैं, 'इस स्वाधीनता दिवस पर अपने पड़ोसियों को हम ये गाना समर्पित करना चाहते हैं जो शक्ति, विकास और सिद्धी के विश्वास, गर्व और मान से जुड़ा है।'
विज्ञापन
5 of 8
Pakistan
- फोटो : Voice of Ram
पाकिस्तानी के प्रतिष्ठित मीडिया समूहों समेत सोशल मीडिया यूज़र्स ने मुस्लिम बहुल देश का राष्ट्रगान गाने के लिए इस भारतीय बैंड की तारीफ की है।
Great gesture. Thank you Acapella Band Voxchord. Lets hope we can solve Kashmir issue & have everlasting peace! https://t.co/fHXXfyZF1R pic.twitter.com/V7Q5P3TjQj
— Hamza Ali Abbasi (@iamhamzaabbasi) August 12, 2017
विज्ञापन
6 of 8
Pakistan
- फोटो : Voice of Ram
भारतीय बैंड की ओर से पाकिस्तान के लिए ये तोहफ़ा उस वक्त में आया है जब दोनों देशों एक-दूसरे पर सीज-फायर का उल्लंघन करने का आरोप लगा रहे हैं। इस गिफ्ट को पाकिस्तान के लोगों ने पूरे दिल से स्वीकार करते हुए ट्वीट किया-
That's what we need. If anyone gives us the respect, then we too should respect them
— Samra fatima (@samar_ss666) August 12, 2017
Really really nice version.People have nothing but love for each other.We live side by side in UK.It's our leaders who breed &preach hatred
— Smr (@umysmum) August 12, 2017
विज्ञापन
7 of 8
Pakistan
- फोटो : Voice of Ram
बैंड ने इस वीडियो को बीती 11 अगस्त को यूट्यूब पर जारी किया था। इसके साथ ही ये वीडियो फ़ेसबुक पर भी जारी किया गया है।
Wow! What a great gesture and gift by Acapella Band Voxchord!✌🏻️May the force be with you. #HappyIndependenceday #India #Pakistan https://t.co/eqmB6IX143
— rehana sher (@rehanasher) August 12, 2017
पाकिस्तान के कई अखबारों ने इस वीडियो की सराहना की है। वहीं, द डॉन ने सवाल किया है कि क्या पाकिस्तानी भी ऐसी पहल कर सकते हैं। पाकिस्तान के मशहूर अखबार द डॉन ने इस वीडियो के बारे में लिखा, "14 अगस्त से ठीक पहले जारी हुआ ये वीडियो अपने आप में एक आश्चर्य है। मोनोक्रोम में शूट किया गया, संगीत के साजो-सामान से परे इस वीडियो को सुनना अपने आप में ख़ास है। क्या पाकिस्तान भी यही प्रतिक्रिया देगा. हमें ऐसा होता देखने के लिए इंतजार करना होगा।"
वहीं, एक अन्य पाक अख़बार एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने लिखा है, "ये एक सबसे बेहतरीन तोहफ़ा है जिसकी हमें सबसे कम उम्मीद है और दुनियाभर से लोग इस पहल को पसंद कर रहे हैं।"
उर्दू न्यूज़ चैनल समा टीवी ने कहा है कि भारतीय बैंड का गाया हुआ पाकिस्तानी राष्ट्रगान को बेहद पसंद किया जा रहा है और कुछ लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि ये वीडियो पाकिस्तान के म्युजिक प्रोग्राम कोक स्टूडियो के राष्ट्रगान से भी बेहतर है।