फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Army Day: जैसलमेर में फहराया गया दुनिया का सबसे बड़ा खादी से बना राष्ट्रीय ध्वज, देखें गौरवान्वित करने वाले इस शानदार वीडियो को

Sat, 15 Jan 2022 03:21 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 3
फहराया गया दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज - फोटो : ANI
भारत में आज का दिन यानी 15 जनवरी बेहद खास है। भारतीय सेना आज अपना 74वां स्थापना दिवस मना रही है, तो वहीं देश के कई इलाकों में मकर संक्रांति का त्योहार भी मनाया जा रहा है। हर साल 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है। आजादी के बाद भारत के फील्ड मार्शल केएम करियप्पा साल 1949 में ब्रिटिश जनरल फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना की कमान ली थी। तब से ही आज के दिन आर्मी डे मनाया जाता है। भारतीय सेना के पहले चीफ थे केएम करियप्पा। 

आर्मी डे के मौके पर भारतीय सेना ने पाकिस्तान सीमा पर इतिहास रच दिया है। भारतीय सेना ने राजस्थान के जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर 'खादी' से बना दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित किया गया है। खादी से बना यह तिरंगा 225 फीट लंबा और 150 फीट चौड़ा है और इसका वजन करीब 1400 किलोग्राम है। इस झंडे को खादी ग्रामोद्योग ने बनाया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
फहराया गया दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज - फोटो : ANI
भारत-पाकिस्तान सीमा पर दुनिया में खादी से बने सबसे बड़े राष्ट्रीय ध्वज को प्रमुखता से लगाया गया है। यह झंडा कई किलोमीटर दूर से ही स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। आर्मी डे के दिन भारतीय सेना की वीरता औ देश के लिए सेना की कुर्बानी को याद किया जाता है। जैसलमेर में लगाया यह झंडा सेना के मनोबल को और बढ़ाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
फहराया गया दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज - फोटो : ANI
इस झंडे को 70 कारीगरों ने मिलकर 49 दिनों में तैयार किया है। झंडे को बनाने के लिए 4500 मीटर हाथ से काते और हाथ से बुने खादी के सूती ध्वजपट का इस्तेमाल किया गया है। इससे पहले 2 अक्टूबर 2021 को महात्मा गांधी की 152 वीं जयंती पर लेह में दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को फहराया गया था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें