फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Illuminati: क्या है दुनिया के सबसे खुफिया संगठन इल्युमिनाटी का रहस्य? जानिए कब और किसने बनाया

Thu, 19 Dec 2024 01:29 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Illuminati Secret Society: इल्युमिनाटी एक ऐसा नाम है, जिसकी अक्सर चर्चा होती है। हालांकि, यह एक रहस्यमयी संगठने हैं, जिसे लेकर कई कांस्पीरेसी थियोरीज हैं। कांस्पीरेसी थियोरीज के मुताबिक, इल्युमिनाटी दुनिया का सबसे खतरनाक संगठन है।
विज्ञापन
1 of 7
क्या है दुनिया के सबसे खुफिया संगठन इल्युमिनाटी का रहस्य? - फोटो : Adobe Stock
Illuminati Secret Society: इल्युमिनाटी एक ऐसा नाम है, जिसकी अक्सर चर्चा होती है। हालांकि, यह एक रहस्यमयी संगठन हैं, जिसे लेकर कई कांस्पीरेसी थियोरीज हैं। कांस्पीरेसी थियोरीज के मुताबिक, इल्युमिनाटी दुनिया का सबसे खतरनाक संगठन है। इसके सदस्यों में बिल गेट्स और ओपरा विनफ्रे जैसे नाम शामिल हैं। इन थियोरीज के मुताबिक, इल्युमिनाटी का अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की हत्या में हाथ रहा है। देशों के बीच युद्ध करवाने और सरकारें गिराने में भी यह संगठन शामिल है। कांस्पीरेसी थियोरीज में कितनी सच्चाई है यह एक रहस्य है। इतिहास में इल्युमिनाटी नाम का एक संगठन जरूर था। 

कब और कैसे बना था इल्युमिनाटी?

18वीं सदी में इस संगठन की शुरुआत हुई थी। इसकी कहानी 1748 से शुरू होती है। मध्य यूरोप में एक बवेरिया राज्य हुआ करता था। बवेरिया के इंग्लोस्टाड नाम के एक शहर में जन्में एडम वाइसहाप्ट इंग्लोस्टाड की यूनिवर्सिटी में धार्मिक कानूनों के प्रोफेसर थे। उनके पूर्वज यहूदी थे, लेकिन उन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया था। वाइसहाप्ट खुद पादरी नहीं थे, लेकिन यूनिवर्सिटी का प्रशासन पादरियों से चलता था। यह सभी रोमन कैथलिक चर्च के विशेष सम्प्रदाय, जेसुइट्स में शामिल थे। 16 वीं सदी में जेसुइट्स ऑर्डर की स्थापना हुई थी और इनका काम दुनिया भर में ईसाई धर्म का प्रचार करना था। 
विज्ञापन

2 of 7
क्या है दुनिया के सबसे खुफिया संगठन इल्युमिनाटी का रहस्य? - फोटो : Adobe Stock
वाइसहाप्ट धार्मिक कानूनों और तौर तरीकों में बदलाव लाना चाहते थे, जिसकी कई वजहें थीं। उसका मानना था कि विज्ञान के साथ-साथ धर्म को चलना चाहिए। वाइसहाप्ट को इन विचारों को आगे ले जाने के लिए साथी की जरूरत थी। इसके लिए उसने फ्रीमेसन्स नाम के एक समुदाय से जुड़ने का प्रयास किया। फ्रीमेसन्स समुदाय के लोग खुले विचारों वालों थे। इसके सदस्य दर्शन और धर्म पर बात करते थे। दुनिया के सबसे पुराने संगठनों में फ्रीमेसन्स शामिल हैं और 21 वीं सदी में अस्तित्व रखता था। 
 
विज्ञापन

3 of 7
क्या है दुनिया के सबसे खुफिया संगठन इल्युमिनाटी का रहस्य? - फोटो : Adobe Stock
फ्रीमेसन्स उदार ख्याल के थे, लेकिन उनमें पर्याप्त क्रांतिकारी सोच नहीं थी। एडम वाइसहाप्ट ऐसा मानते थे। इसकी वजह से उन्होंने फैसला लिया कि वह अपना एक संठगन बनाएंगे। प्रोफेसर एडम वाइसहाप्ट ने इल्युमिनाटी की नींव रखी थी। शुरुआत में इसका नाम 'ऑर्डर ऑफ इलुमिनाटी' था।

4 of 7
क्या है दुनिया के सबसे खुफिया संगठन इल्युमिनाटी का रहस्य? - फोटो : Adobe Stock
चर्च और क्रिश्चियन धर्म के कट्टरपंथ की जड़ें समाज में काफी गहरी थीं। इसी कट्टरपंथ से आजाद होने के लिए प्रोफेसर एडम ने इस संगठन की शुरुआती की। इसके माध्यम से उनका एक ऐसी दुनिया बनाना था, जहां पर कट्टरपंथ और धर्म की दीवारें न हों। सभी को समान रूप से देखा जाए।

Ajab-Gajab: बीमार दोस्त की जान बचाने के लिए महिला ने किया ऐसा काम, जानकर यकीन नहीं कर पाएंगे आप
विज्ञापन

5 of 7
क्या है दुनिया के सबसे खुफिया संगठन इल्युमिनाटी का रहस्य? - फोटो : Adobe Stock
संगठन की शुरुआत में इससे कुछ छात्र जुड़ गए, लेकिन धीरे धीरे इल्युमिनाटी का दायरा बढ़ने लगा और हजारों लोग इस संगठन में शामिल होने लगे। इसके बाद वाइसहाप्ट कई खुफिया बैठकें आयोजित करवाते थे, जिनमें समाज और सरकार को लेकर कई बातें की जाती थीं। बाद में स्थानीय सरकार को इस खुफिया संगठन बारे में पता चल गया। इसके बाद स्थानीय सरकार ने इल्युमिनाटी पर प्रतिबंध लगा दिया, जबकि प्रोफेसर वाइसहाप्ट को जेल में भेज दियाा गया। अभी भी कई लोगों को यकीन है कि इल्युमिनाटी अभी भी सक्रिय है और देश दुनिया में जो कुछ भी हो रहा है, उसके पीछे इसी का हाथ है। 


Mysterious Places: दुनिया की पांच सबसे रहस्यमयी जगहें, भारत के इस दुर्ग से आती हैं चीखने की आवाजें
विज्ञापन

6 of 7
क्या है दुनिया के सबसे खुफिया संगठन इल्युमिनाटी का रहस्य? - फोटो : Adobe Stock
कांस्पीरेसी थियोरी के मुताबिक, जॉन एफ कैनेडी की रहस्यमय हत्या के पीछे भी ल्युमिनाटी ही जिम्मेदार था। कैनेडी की मौत को लेकर एक थ्योरी है कि कैनेडी की जब हत्या हुई थी। उस दौरान उनके पास कुछ महिलाएं थीं, जिनके हाथों में कैमरे की तरह दिखने वाली एक बंदूक थी। इन महिलाओं को द बबुष्का लेडी कहा जाता था।

La Nina: क्या होता है ला नीना? जिससे डरी दुनिया, जानिए भारत पर क्या होगा असर
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
क्या है दुनिया के सबसे खुफिया संगठन इल्युमिनाटी का रहस्य? - फोटो : Adobe Stock
मान्यता है कि द बबुष्का लेडी का संबंध इल्युमिनाटी से था। साथ ही थ्योरी में यह भी कहा जाता है कि फ्रांस की क्रांति के पीछे भी इल्युमिनाटी ही जिम्मेदार था। आज भी इलुमिनाटी के रहस्य से पर्दा नहीं उठ सका है। इल्युमिनाटी का सच क्या है? यह आज भी कोई नहीं जानता है। लेकिन इल्युमिनाटी का समय-समय पर चर्चा होती रहती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें