फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल से खराब नहीं हुए मैकडोनाल्ड्स के बर्गर और फ्राइज, दुनियाभर से इसे देखने आते हैं लोग

Sun, 03 Nov 2019 05:38 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आइसलैंड का आखिरी मैकडोनाल्ड्स बर्गर - फोटो : Twitter
आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि बर्गर जैसे फास्ट फूड जल्दी खराब नहीं होते हैं। कुछ ऐसा ही देखने को मिला है यूरोपीय देश आइसलैंड में। यहां 10 साल से रखा गया बर्गर और फ्राइज आज भी सुरक्षित और खाने लायक है। खास बात ये है कि इसे देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं और वो ये देख कर हैरान रह जाते हैं कि आखिर इतने साल से यह खराब क्यों नहीं हुआ। 
विज्ञापन

2 of 6
मैकडोनाल्ड्स - फोटो : Social media
दरअसल, 10 साल पहले यानी साल 2009 में आइसलैंड में आर्थिक मंदी आई थी, जिसकी वजह से मैकडोनाल्ड्स ने अपने तीन स्टोर बंद कर दिए थे। इनमें से एक स्टोर राजधानी रेक्याविक में भी था। जॉर्टर मरासन नाम के व्यक्ति ने 31 अक्तूबर, 2009 को यही से आखिरी बार वो बर्गर और फ्राइज खरीदा था और उसे सुरक्षित रख दिया था। 
विज्ञापन

3 of 6
मैकडोनाल्ड्स बर्गर - फोटो : Social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉर्टर ने बताया कि उन्हें किसी ने बताया था कि मैकडोनाल्ड्स का बर्गर खराब नहीं होता है, इसीलिए उन्होंने इसे आजमाने का फैसला किया और बर्गर को सुरक्षित रख दिया। पहले उन्होंने उस बर्गर और फ्राइज को एक प्लास्टिक बैग में डालकर अपने गैराज में रख दिया। वहां करीब तीन साल तक बर्गर रखने के बाद उन्होंने इसे राष्ट्रीय संग्रहालय को दे दिया।  

4 of 6
आइसलैंड का आखिरी मैकडोनाल्ड्स बर्गर - फोटो : Twitter
फिलहाल उस बर्गर और फ्राइज को दक्षिणी आइसलैंड के स्नोत्रा हाउस के हॉस्टल के एक कमरे में कांच के जार में रखा गया है। हॉस्टल के मालिक सिगी सिगुरदुर ने बताया कि बर्गर और फ्राइज काफी पुराने हो गए हैं, लेकिन हैरानी की बात है कि वो अभी भी सुरक्षित हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सोशल मीडिया पर भी यह बर्गर और फ्राइज काफी चर्चित हो चुका है। सिगी सिगुरदुर के मुताबिक, वेबसाइट पर हर रोज करीब चार लाख लोग इसे अनोखे बर्गर और फ्राइज को देखते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आइसलैंड यूनिवर्सिटी के फूड साइंस के सीनियर लेक्चरर ब्जॉर्न एडलबजॉर्नसन ने बर्गर के अभी तक खराब न होने की वजह बताई है, इसमें नमी का न होना। वहीं, कंपनी का कहना है कि सही वातावरण में हमारे उत्पाद दूसरों के मुकाबले देर से खराब होते हैं। यही वजह है कि यह बर्गर और फ्राइज अभी तक खराब नहीं हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें