फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा बिल न देने पर पत्नी के लिए पति ने बुलाई पुलिस, दोनों ने रेस्टोरेंट में खाया था खाना 

Tue, 05 Feb 2019 03:18 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Social Media
आजतक आपने पति-पत्नी के बीच कई तरह की नोक-झोंक के बारे में सुना होगा लेकिन ऑस्ट्रेलिया के केनबरा में पति-पत्नी के बीच जरा सी बात को लेकर इतना कुछ हो गया कि पति ने गुस्से में आकर फोन करके पुलिस को बुला लिया।
विज्ञापन

2 of 6
couple in restaurant
आपको सुनने में भले ही अजीब लग रहा हो लेकिन ये खबर पूरी सच है। कुछ ऐसा ही ऑस्ट्रेलिया के केनबरा में एक कपल के साथ हुआ है। मगर, इस कपल की लड़ाई जिस बात पर हुई है, यह सुनकर आपका दिमाग चकरा जाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
couple in restaurant - फोटो : Social Media
दरअसल, यहां पति ने अपनी पत्नी की शिकायत करते हुए पुलिस को फोन किया। उसने कहा कि उसकी पत्नी ने बाहर से चाइनीज खाना ऑर्डर किया था, लेकिन अब वह खाने का आधा बिल देने से इंकार कर रही है। पति की शिकायत पर सिडनी शहर के सी फूड रेस्टोरेंट पहुंची पुलिस भी मामले को सुनकर चकरा गई।

4 of 6
- फोटो : Social Media
बता दें कि, पति इस बात से काफी नाराज था कि पत्नी ने चाइनीज खाना ऑर्डर किया और फिर बिल आधा देने से मना कर दिया। पत्नी चाहती थी कि खाने का पूरा बिल पति ही भरे, लेकिन पति को यह बात पसंद नहीं आई। उसने इमर्जेंसी नंबर पर फोन कर पुलिस को बुला लिया।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : Wikimedia Commons
हालांकि, पुलिस के एक अधिकारी ने पति को समझाते हुए कहा कि इमर्जेंसी पर तभी फोन करना चाहिए जब सच में कोई इमर्जेंसी हो। होटेल के सीसीटीवी में कैद फुटेज में पुलिस अधिकारी शख्स को अपनी गाड़ी में बैठाते दिख रहे हैं। इसका विरोध करते हुए शख्स ने कहा कि यह एक लोकतंत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : Social Media
पति ने कहा कि किसी होटल में खाना खाकर मैंने कोई जुर्म नहीं किया है। इस मामले में नॉर्थ शोर पुलिस एरिया कमांड ने अपने बयान में कहा कि पुलिस को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि अंत में खाने का बिल किसने दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें