Tata H7X
टाटा मोटर्स अपनी लेट्स्ट लॉन्च टाटा हैरियर का 7 सीटर वर्जन लाने की तैयारी कर रहा है और इसका आधिकारिक रूप से ऐलान भी किया जा चुका है। इस 7 सीटर वर्जन का कोडनेम H7X रखा गया है। यह मॉडल भी टाटा के प्रीमियम ओमेगा प्लेटफॉर्म पर तैयार होगा, जो लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट के डी8 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। एच7एक्स में भी वही व्हीलबेस होगा, जो टाटा हैरियर में दिया गया है, लेकिन 7 सीटर होने के चलते इसकी लंबाई ज्यादा होगी। वहीं इसमें डुअल हेडलैंप सेटअप के साथ नए अलॉय व्हील्स, पैनारोमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर भी होंगे। 7 सीटर एच7एक्स मैनुअल और ऑटो गियरबॉक्स के साथ 2.0 लीटर डीजल इंजन के साथ आ सकती है, जो 174 पीएस की पॉवर देगा।