फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab-Gajab: जानिए उस महिला की कहानी जो हर दिन खून में लगाती थी डुबकी, खून देखते ही आने लगता था लालच

Fri, 29 Jul 2022 01:57 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Elizabeth Bathory - फोटो : facebook/Rue Morgue
Woman Kills 600 Girls: दुनिया में सभी लोग अलग-अलग प्रवृत्ति के होते हैं, कोई दिल का बहुत साफ होता है, तो कुछ लोग छल-कपट से भरे होते हैं। लेकिन इस बात का पता इंसान को देखकर नहीं लगाया जा सकता है। जब तक हम उसके साथ थोड़ा समय नहीं बिताते तब तक उनके व्यक्तित्व के बारे में पता करना मुश्किल होता है। ऐसा ही कुछ हंगरी की रहने वाली एक महिला के साथ भी था, जो देखने में बेहद सभ्य लगती थी। उसे देखकर कोई भी उसके खूंखार इरादों के बारे में अंदाजा तक नहीं लगा सकता था। आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लोगों का खून करने का शौक रखती थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि केवल बीस साल की उम्र तक उसने करीब छह सौ खून (Woman Kills 600 Girls) किये। अजीबोगरीब बात ये है कि खून करने के पीछे महिला की कोई साजिश नहीं होती थी। वह केवल लोगों की बॉडी से खून निकालने के लिए उन्हें मार देती थी।
विज्ञापन

2 of 7
Elizabeth Bathory - फोटो : facebook/Pictures In History 2.0
इस खूंखार महिला का नाम एलिजाबेथ बातोरी था, जिसका जन्म 1560 में एक अमीर घराने में हुआ था। लेकिन उस समय किसी को क्या पता था कि आगे चलकर उसका नाम दुनियाभर में सबसे खूंखार फीमेल सीरियल किलर्स में शामिल हो जाएगा।
 
विज्ञापन

3 of 7
Elizabeth Bathory - फोटो : facebook/Púca Paranormal
एलिजाबेथ बातोरी ने अपने खुद के महल में कई नौकरों के बीच अपनी जिंदगी बिताई। अपनी हैसियत के दम पर वह गरीब किसान की बेटियों को किडनैप करवा लिया करती थी। उसके बाद उनका खून कर देती थी। इतना ही नहीं हत्या करने के बाद वो बेहद खौफनाक काम करती थी।
 

4 of 7
Elizabeth Bathory - फोटो : facebook/Macabre Art
अमीर घर से ताल्लुक रखने वाली एलिजाबेथ अपनी हैसियत का फायदा उठाकर पहले गरीब लड़कियों को महल में काम देने का लालच देती थी। इसके बाद उन्हें वहां बुलाकर बंदी बना लिया जाता था और कई-कई दिनों तक उन्हें खाना भी नहीं दिया जाता था।
 
विज्ञापन

5 of 7
Elizabeth Bathory - फोटो : facebook/Pictures In History 2.0
ऐसे में लड़कियों की भूख के कारण मौत हो जाती थी। इसके बाद एलिजाबेथ जो करती थी, वह कोई नॉर्मल इंसान बिल्कुल नहीं कर सकता। एलिजाबेथ का ये सनकीन काम सुनकर आपकी भी रूह कांप जाएगी। 
 
विज्ञापन

6 of 7
Elizabeth Bathory - फोटो : facebook/Hammer Films
आप सोच रहे होंगे कि आखिर वह ऐसा क्यों करती थी, दरअसल, एलिजाबेथ इन लड़कियों को मारकर उनके खून से नहाती थी। इतना ही नहीं मारने से पहले इन्हें टॉर्चर भी किया जाता था, जैसे कि चिमटे से नाखून खींच लेना, छाती पर गर्म सलाखों के दाग देना शामिल था। कई बार तो लड़कियों को शहद से नहलाकर मधुमक्खियों के पास छोड़ दिया जाता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Elizabeth Bathory - फोटो : facebook/Macabre Art
खून से भरे टब में नहाती थी
लड़कियों की मौत के बाद उनकी बॉडी से खून निकालकर एक बड़े से टब में भरा जाता था, जिसमें एलिजाबेथ डुबकी लगाती थी। उसका मानना था कि इससे उसका हुस्न हमेशा के लिए जवान रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें