प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
अनुमान लगाया गया है कि मंगल ग्रह पर सौर ऊर्जा, बर्फ और कार्बन डाइऑक्साइड मौजूद है। अगर यह तीनों चीज मौजूद हैं तो पानी और ऑक्सीजन आसानी से बनाया जा सकता है। भले ही ऑक्सीजन और पानी बन जाए लेकिन भोजन का स्रोत तैयार करने में अभी वक्त लगेगा। भोजन के स्रोत पर शोध करते हुए फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने बताया कि मंगल पर खाना का बेहतर स्रोत कीड़े हो सकते हैं। आटे में पैदा होने वाले छह पैर वाले कीड़ों को भोजन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।