Facts About Eyes In Hindi: लोग अक्सर नया मोबाइल या कैमरा खरीदने से पहले इस बात का खास ध्यान रखते हैं कि कैमरे कितने मेगापिक्सल का है। अधिक मेगापिक्सल की क्षमता रखने वाला कैमरा अधिक स्पष्ट तस्वीर देता है। यदि कैमरा कम मेगापिक्सल का होता है, तो तस्वीर भी अधिक स्पष्ट नहीं होती। लेकिन क्या कभी आपने इस बारे में सोचा है कि हमारी आंखें कितनी मेगापिक्सल की होती हैं। कई लोगों को इसके बाद में अधिक जानकारी नहीं होगी। दरअसल, इंसान का शरीर जितना जटिल है उतना ही आधुनिक भी है। हमारे शरीर में हर अंग की अपनी अलग खासियत और काम है। मानव शरीर की आंखें भी एक कैमरे की ही तरह हैं। तो आइए जानते हैं, कि हमारी आंखों में और क्या-क्या खूबियां है। साथ ही जानेंगे कि इंसान की आंखें आखिर कितने मेगापिक्सल की होती है। अपनी आंखों के जरिए ही हम इस खूबसूरत दुनिया को देख पाते हैं। हम ऐसा भी कह सकते हैं कि हमारी आंख भी किसी डिजिटल कैमरे जैसी ही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
कितने मेगापिक्सल की होती हैं आंखें
- फोटो : istock
कितने मेगापिक्सल की होता हैं आंखें?
इंसानी आखें बहुत ही जटिल और दिलचस्प हैं, जिनके जरिए हम सुबह सोकर उठने से लेकर रात को सोने तक न जाने कितनी चीजें देखते हैं। अगर कैमरे की क्षमता के हिसाब से हम अपनी आंखों के बारे में बात करें तो ये हमें 576 मेगापिक्सल तक का दृश्य दिखाती हैं। इसका मतलब ये है कि हम अपनी आंखों से एक बार में 576 मेगापिक्सल के क्षेत्रफल को देख सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
कितने मेगापिक्सल की होती हैं आंखें
- फोटो : istock
हालांकि, हमारा दिमाग इसे एक साथ प्रोसेस नहीं कर पाता, लेकिन खास बात ये है कि हमें दिखने वाले दृश्य का केवल कुछ हिस्सा ही एकदम साफ (हाई डेफिनेशन) दिखता है। आंखों को अलग-अलग फोकस करने पर हमें पूरा दृश्य साफ दिखने लगता है।
4 of 6
कितने मेगापिक्सल की होती हैं आंखें
- फोटो : istock
हमारी आंखों की ये क्षमता पूरे जीवन समान नहीं रहती है। उम्र ढलने के साथ ही हमारे देखने की क्षमता पर भी प्रभाव पड़ता है। ऐसा नहीं है कि, अगर कोई एक युवक किसी दृश्य को स्पष्ट और साफ देख पा रहा है, तो एक बुजुर्ग को भी वह बिल्कुल साफ-साफ नजर आएगा।
विज्ञापन
5 of 6
कितने मेगापिक्सल की होती हैं आंखें
- फोटो : istock
जिस तरह शरीर के बाकी अंग उम्र बढ़ने के साथ-साथ कमजोर हो जाते हैं, उसी तरह बढ़ती उम्र के साथ आंखों का रेटिना भी कमजोर होने लगता है। यही कारण है कि बुजुर्ग लोगों को नजर कमजोर हो जाती है और देखने में परेशानी होती है।
कितने मेगापिक्सल की होती हैं आंखें
- फोटो : istock
सामान्य कैमरे कितने मेगापिक्सल के होते हैं?
यदि डीएसएलआर कैमरे या मोबाइल के कैमरे की बात की जाए तो डीएसएलआर कैमरे 400 मेगापिक्सल तक की तस्वीर खींचने की क्षमता रखते हैं। वहीं मोबाइल में 48,60 व इससे भी ज्यादा मेगापिक्सल के कैमरे बनाए जा रहे हैं।