फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lightning: आसमान में कैसे बनती है बिजली, कहां होता है सबसे अधिक खतरा?

Wed, 12 Jul 2023 05:08 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
lighting and thunder - फोटो : iStock
How Lighting And Thunder Occur: उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून अपने चरम पर है। बीते कुछ दिनों में दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में बिजली गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। इसमें 7 से अधिक लोगों की जानें भी जा चुकी हैं। अधिक बारिश और तूफान के समय आसमान में बिजली सी चमकती है और जबरदस्त गड़गड़ाहट की आवाज आती है। इसे आम बोलचाल में बिजली का कड़कना कहते हैं, जो कई बार जानलेवा भी साबित होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर आसमान में बिजली कैसे बनती है और यह जमीन पर नीचे गिरकर जानलेवा कैसे बन जाती है? आज हम इन सभी सवालों का जवाब जानेंगे।

आकाशीय बिजली कैसे बनती है?
वैज्ञानिक बेंजामिन फ्रैंकलिन ने 1872 में पहली बार बिजली चमकने का सही कारण साझा किया था। उन्होंने बताया जब आकाश में बहुत सारे बादल इकट्ठा हो जाते हैं तो उसमें मौजूद पानी के छोटे-छोटे कण हवा की वजह से आपस में रगड़ खाते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
lighting and thunder - फोटो : iStock
इस रगड़ की वजह से कुछ बादलों पर पॉजिटिव तो कुछ पर नेगेटिव चार्ज आ जाता है और जब से दोनों चार्ज वाले बादल आपस में मिलते हैं तो लाखों वोल्ट की बिजली पैदा करते हैं। इस तरह आकाशीय बिजली उत्पन्न होती है।
विज्ञापन

3 of 5
lighting and thunder - फोटो : istock
कैसे गिरती है बिजली और क्यों आती है गर्जने की?
बिजली पैदा होने के बाद बादलों के बीच जो खाली जगह होती है वहां इस बिजली की धारा बहती है, जिससे भारी पैमाने पर आसमान में चमक देखने को मिलती है। इस दौरान बहुत बड़े पैमाने पर गर्मी भी पैदा होती है। जब ये गर्म वायु फैलती है तो करोड़ों कण आपस में टकराने लगते हैं। ऐसे में थंडर यानी गरजने की आवाज पैदा होती है।

4 of 5
lighting and thunder - फोटो : iStock
किसी इमारत या पेड़ पर कैसे गिरती है बिजली?
बादलों के बीच बह रही बिजली जब पृथ्वी के किसी ऊंचे पेड़ या इमारत के पास से गुजरती है, तो उसके चार्ज के खिलाफ इमारत या पेड़ पर विपरीत चार्ज पैदा होने लगते हैं। जब इसकी मात्रा अधिक हो जाती है तो बिजली बादल से उस पेड़ या इमारत में भी बहने लगती है। इसी प्रक्रिया को बिजली का गिरना कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
lighting and thunder - फोटो : iStock
कहां होता है बिजली गिरने का अधिक खतरा?
खेतों में लंबे-लंबे पेड़ों पर बिजली गिरने का खतरा अधिक होता है। इसके अलावा नदी तालाब में नहाते हुए लोगों पर भी बिजली गिरने का खतरा रहता है। इसलिए जब भी बिजली की चमक नजर आति है तो इनके पास से हट जाने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें