Hornbill Bird: प्रेम एक पवित्र बंधन है जिसने दुनिया को आज भी जोड़कर रखा हुआ है। प्रेम का नाम ही नकारात्मक भावनाओं को दूर करने के लिए काफी होता है। आज तक आपने कई इंसानों की प्रेम कहानियां सुनी होंगी, जिसमें लोग एक दूसरे के लिए अपनी जान तक कुर्बान कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस तरह का प्यार केवल इंसानों में ही नहीं बल्कि जीव-जन्तुओं के बीच भी देखने को मिलता है। आज हम आपको एक ऐसे ही जीव के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके प्रेम के बारे में जानकर आपको हैरानी होगी।
हॉर्नबिल पक्षी की प्रेम कहानी है अनोखी
हम बात कर रहे हैं एक पक्षी की, जो भारत के कई राज्यों (केरल, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और हिमालय) के जंगलों में हॉर्नबिल पाया जाता है। इसका नाम हॉर्नबिल है जिसे 'जंगल का माली' भी कहा जाता है। यह अपने प्रेम के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं।