फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holstein Steer Romeo: 6 साल के इस सांड ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखकर डर जाते हैं लोग

Tue, 28 May 2024 01:57 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
World's Tallest Bull - फोटो : x/ Guinness World Records
World's Tallest Bull: वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में जानवर भी इंसानों से पीछे नहीं हैं। कई बार जानवर भी ऐसे रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते हैं, जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। इसका ताजा उदाहरण अमेरिका से सामने आया है, जहां एक सांड ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। दरअसल 6 साल के होलस्टीन स्टीयर रोमियो को दुनिया का सबसे लंबा सांड होने का खिताब दिया गया है। अमेरिका के ओरेगॉन के एक पशु अभयारण्य में रहने वाले सांड रोमियो की लंबाई-चौड़ाई इतनी अधिक है कि उसे देख कर ज्यादातर लोग डर जाते हैं। हालांकि रोमियो का स्वभाव काफी शांत बताया जाता है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने 6 साल के रोमियो को दुनिया के सबसे बड़े सांड के रूप में मान्यता दी है, जिसकी ऊंचाई 6 फीट 4.5 इंच है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, 6 साल के रोमियो ने पिछले रिकॉर्ड धारक टॉमी को 3 इंच से पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
World's Tallest Bull - फोटो : x/ Guinness World Records
हाल ही में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी है। पोस्ट के साथ रोमियो की एक प्यारी वीडियो को भी शेयर किया गया है, जिसमें रोमियो की नटखट हरकतों की भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
World's Tallest Bull - फोटो : x/ Guinness World Records
इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है,'1.94 मीटर (6 फीट 4.5 इंच) की लंबाई वाले दुनिया के सबसे ऊंचे स्टीयर रोमियो से मिलें। रोमियो एक 6 वर्षीय होल्स्टीन स्टीयर है, जो अपने इंसान मिस्टी मूर के साथ वेलकम होम एनिमल सैंक्चुअरी में रहता है।'

देखें वीडियो-

4 of 5
World's Tallest Bull - फोटो : x/ Guinness World Records
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, रोमियो को खाना बहुत पसंद है। खासतौर पर वह सेब और केला खाना अधिक पसंद करता है। हर दिन रोमियो 100 पाउंड यानी 45 किलोग्राम घास खाता है। इसके अलावा इसे अनाज और अन्य चीजें भी खिलाई जाती हैं। उसके विशालकाय कद-काठी की वजह से उसे एक आरामदेह और लंबे शेल्टर की जरूरत पड़ती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
World's Tallest Bull - फोटो : x/ Guinness World Records
मिस्टी ने बताया कि जब रोमियो 10 दिन का था, तब उसे बूचड़खाने में काटने के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने उसे बचा लिया था। इसके बाद से रोमियो को उन्होंने अपने पास रख लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें