फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पापुआ न्यू गिनी में अब तक 2000 से ज्यादा मौतें, छह राज्यों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट; सुर्खियां

Tue, 28 May 2024 07:27 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Top News: पापुआ न्यू गिनी में अब तक 2000 से ज्यादा मौतें, छह राज्यों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट; सुर्खियां
विज्ञापन
1 of 11
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के मतदान के लिए सियासी दलों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो राज्यों में हुंकार भरेंगे। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ओडिशा की कमान संभालेंगे। उधर, मौसम विभाग ने छह राज्यों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि मानसून के जल्द केरल पहुंचने की संभावना जताई है। उधर, सरकार ने साइबर धोखाधड़ी को लेकर आठ कंपनियों को काली सूची में डाला है। वहीं, पापुआ न्यू गिनी की सरकार ने स्पष्ट किया है कि भूस्खलन से अब तक 2,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।  ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन के बाद 2000 से ज्यादा मौतें - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन से अब तक 2000 से ज्यादा मौतें
पापुआ न्यू गिनी में शनिवार को पहाड़ी पर हुए भूस्खलन में अब तक सरकार ने मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं की थी, लेकिन सोमवार को उसने स्पष्ट किया कि इस हादसे में 2,000 से अधिक लोग जिंदा दफन हो गए हैं। सरकार ने बताया कि उसने राहत कार्यों के लिए औपचारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय मदद मांगी है। राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से 600 किमी दूर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत में यह भूस्खलन हुआ था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
Flight - फोटो : iStock
दिल्ली से वाराणसी जा रहे इंडिगो विमान में बम की सूचना 
दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली है। विमान को जांच के लिए एक आइसोलेशन बे में ले जाया गया है। हवाईअड्डे के अधिकारी ने एएनआई को बताया विमानन सुरक्षा और एक बम निरोधक टीम फिलहाल मौके पर है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (फाइल) - फोटो : एएनआई
पीएम मोदी दो राज्यों में भरेंगे हुंकार, ओडिशा की कमान शाह के हाथ 
छह दौर के चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद अब अंतिम चरण का लोकसभा चुनाव एक जून को होना है। एक जून को होने वाले मतदान से पहले भाजपा आलाकमान पूरी ताकत झोंक रहा है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो राज्यों में तीन चुनावी रैलियां और एक रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री इन राजनीतिक कार्यक्रमों के अलावा बंगाल में दो और कार्यक्रमों में भी शरीक होंगे। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ओडिशा दौरे पर तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
गर्मी का प्रकोप जारी - फोटो : पीटीआई
मानसून जल्द पहुंचेगा केरल; छह राज्यों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट
उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में जारी भीषण गर्मी और बढ़ती बिजली की मांग के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। विभाग का कहना है कि केरल में जल्द ही मानसून दस्तक देगा। साथ ही इस साल मानसून मौसम में सामान्य से अधिक बारिश होगी। आईएमडी ने छह राज्यों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
बेबी केयर अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
लापरवाही: दिल्ली के 900 अस्पताल 'भगवान भरोसे', नहीं लिया फायर NOC
सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा, लेकिन यह हकीकत है कि राजधानी के करीब 900 अस्पतालों के पास दिल्ली फायर सर्विस का अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं है। विवेक विहार के बेबी केयर न्यू बॉर्न अस्पताल में आग लगने से सात नवजात मासूमों की मौत के बाद अनापत्ति प्रमाण पत्र का रिकॉर्ड खंगाला गया तो इस गड़बड़ी का खुलासा हुआ। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
साइबर ठगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
सरकार ने जालसाजों पर कसी नकेल, आठ कंपनियों को काली सूची में डाला
सरकार ने फर्जी एसएमएस भेजने वाली कई कंपनियों को काली सूची में डाल दिया गया है। जालसाजों ने इन कंपनियों का इस्तेतमाल पिछले तीन महीनों से 10 हजार से ज्यादा धोखाधड़ी वाले संदेश भेजने के लिए किया। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस - फोटो : एएनआई (फाइल)
WHO: 77वीं बैठक की शुरुआत, 7 अरब डॉलर जुटाने का लक्ष्य 
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोविड-19 के मद्देनजर अगली महामारी से निपटने के लिए वैश्विक तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से सदस्य देशों के मंत्रियों और अन्य शीर्ष प्रतिनिधियों के साथ सोमवार को अपनी वार्षिक बैठक शुरू की। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
आगजनी - फोटो : अमर उजाला
इस साल पहले पांच महीने में न भूलने वाला दर्द दे गए अग्निकांड; अब तक 55 की मौत 
राष्ट्रीय राजधानी में इस साल अब तक आग लगने से 55 लोगों की मौत हुई। जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हुए। सोमवार को सामने आए आधिकारिक आंकड़ों में इसका खुलासा किया गया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के आंकड़ों के मुताबिक आग लगने से जनवरी में 16, फरवरी में 16, मार्च में 12 , अप्रैल में चार और 26 मई तक 7 लोगों की मौत हुई। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
मोनिका शेरगिल - फोटो : अमर उजाला
Monika Shergill Interview: हम अब भारतीय नेटफ्लिक्स हैं, भारत की बात दुनिया को सुनाने की तैयारी है
नेटफ्लिक्स इंडिया की जिम्मेदारी संभालने के बाद मोनिका ने पहली बार किसी भारतीय भाषा के अखबार और न्यूज पोर्टल से बात की है। मेरठ में जन्मी और दिल्ली में मॉस कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद बरास्ता डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकिंग टीवी चैनलों तक पहुंची मोनिका शेरगिल से इन दिनों हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सिनेमा का हर दिग्गज फिल्मकार मिलना चाहता है। वह ओटीटी नेटफ्लिक्स इंडिया की वाइस प्रेसीडेंट, कॉन्टेन्ट हैं और ओटीटी पर प्रसारित होने वाली हर भारतीय फिल्म, वेब सीरीज या डॉक्यूमेंट्री को हरी झंडी दिखाने की आखिरी पायदान भी हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई
FSSAI: मां के दूध की बिक्री की अनुमति नहीं, राज्यों को निर्देश 
भारत खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने साफ कर दिया है कि देश में मां के दूध को बेचा नहीं जा सकता है। इस संबंध में जारी एक एडवाइजरी में कहा कि मानव दुग्ध प्रसंस्करण और बिक्री गलत है। इसके अलावा मां के दूध का व्यावसायिक इस्तेमाल अवैध है। एफएसएसएआई ने बताया कि कुछ कंपनियां डेयरी प्रोडक्ट की आड़ में मानव दूध का व्यापार कर रही हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें