फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2022: इस गांव में होली के दिन लड़की भगाकर शादी कर लेते हैं लड़के, जानिए इस परंपरा के पीछे की वजह

Thu, 17 Mar 2022 12:00 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इस गांव में होली के दिन लड़की भगाकर शादी कर लेते हैं लड़के (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
भारत में जितने तरह के लोग हैं उतने तरह की परम्पराएं भी हैं। परम्पराओं को लेकर आपको भारत में कई सारे रंग देखने को मिलते हैं। वहीं हमारी संस्कृति में आपसी भेदभाव को भुलाने और आपस में प्रेम भाव बनाए रखने के लिए समय समय पर त्योहार मनाए जाते हैं। इस साल 18 मार्च को देशभर में होली मनाई जाएगी। होली एक ऐसा त्यौहार है जिसमें पूरा देश रंगों से सराबोर नजर आता है। वहीं बात करें होली मनाने की तो भारत जैसे विशाल देश में होली को भी अलग-अलग जगह पर अलग-अलग ढंग से मनाया जाता है। देश के विभिन्न हिस्सों में होली के दौरान बहुत ही विचित्र परम्पराएं निभाई जाती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही परम्परा के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शायद ही आप लोग जानते होंगे। दरअसल, ये परंपरा शादी से जुड़ी है जिसके बारे में सुनकर आपको हैरानी होगी। ये परम्परा मध्य प्रदेश की है। 
विज्ञापन

2 of 5
इस गांव में होली के दिन लड़की भगाकर शादी कर लेते हैं लड़के (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
मध्य प्रदेश की रोचक परम्परा
मध्य प्रदेश के एक गांव में भील आदिवासी होली के दिन बहुत ही रोचक परम्परा निभाते हैं। इस गांव में एक बाजार या मेला लगता है जिसे हाट कहा जाता है। भील आदिवासी इस हाट में होली का जरूरी सामान खरीदने आते हैं। खास और रोचक बात तो ये है कि इस हाट में भील युवक-युवती अपने लिए अपना जीवन साथी भी खोजते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
इस गांव में होली के दिन लड़की भगाकर शादी कर लेते हैं लड़के (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
अब बात की जाए परम्परा की तो, हाट में गांव के सभी लोग इकट्ठा होते हैं। भील युवक इस दौरान अपने हाथों से मांदल नामक एक 'वाद्य यंत्र' बजाते हैं। साथ ही नृत्य भी करते हैं। ऐसे में नृत्य करते-करते भील युवक वहां बैठी युवतियों के गाल पर गुलाल लगाते हैं।

4 of 5
इस गांव में होली के दिन लड़की भगाकर शादी कर लेते हैं लड़के (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
जब भील युवक किसी युवती के गाल पर गुलाल लगा देते हैं, तो बदले में युवती को भी उस युवक को गुलाल लगाना होता है। ऐसा करने से ये दोनों की आपसी रजामंदी समझी जाती है। इसके बाद युवक उस युवती को सबके सामने अपने साथ भगा ले जाता है जिसे दोनों की शादी माना जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस गांव में होली के दिन लड़की भगाकर शादी कर लेते हैं लड़के (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
युवती को भगा ले जाता है युवक
इसमें युवती के पास भी पूरी स्वतंत्रता होती है वो जिस भी युवक के साथ चाहे उसे रंग लगा सकती है और उसके भाग सकती है। ऐसे में घरवाले कुछ नहीं कर सकते हैं। वहीं अगर युवती किसी युवक को बदले में गुलाल नहीं लगाती है, तो फिर युवक किसी और युवती को रंग लगाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें