Ancient Indian Monuments: दुनियाभर में अपनी प्राचीन स्थापत्य कला और धरोहरों के लिए मशहूर है। देश में कई ऐतिहासिक स्मारक 1000 साल से भी पुराने हैं, लेकिन अभी भी वह मजबूती से खड़े हैं। यह इमारतें वास्तुकला की मिसाल मानी जाती है। इसके साथ ही देश के इतिहास और संस्कृति की झलक भी दर्शाती हैं। आज हम आपको भारते के कुछ ऐतिहासिक स्मारकों के बारे में बताते हैं, जिनकी खूबसूरती आज भी बरकरार है।
सांची स्तूप
मौर्य सम्राट अशोक ने सांची स्तूप का तीसरी शताब्दी में निर्माण कराया था। यह दुनिया के सबसे पुराने और प्रसिद्ध बौद्ध स्मारकों में शामिल है। विशाल गुंबद बुद्ध के अवशेष को सजोकर रखे हुए हैं और इसकी चारों दिशाओं में बने खूबसूरत तोरण पत्थर की अद्भुत नक्काशी के लिए जाने जाते हैं।
शोर मंदिर
महाबलीपुरम तमिलनाडु में शोर मंदिर स्थित है। यह भारत की उन ऐतिहासिक इमारतों में से एक है, जो 1000 साल पहले बनी थीं। आठवीं शताब्दी में पल्लव राजा नरसिंहवर्मन द्वितीय ने शोर मंदिर को बनवाया था। बंगाल की खाड़ी के किनारे स्थित यह मंदिर द्रविड़ शैली की प्राचीन वास्तुकला को दिखाता है।