फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: धरती पर यहां उड़ने लगती हैं चीजें, जानिए क्या है इसके पीछे का रहस्य

Sat, 27 Nov 2021 03:38 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
धरती पर यहां उड़ने लगती हैं चीजें - फोटो : Pixabay
अगर कोई वस्तु ऊपर से गिरती है, तो ग्रेविटी की वजह से धरती उसे अपनी ओर खींचती है। अगर पृथ्वी पर ग्रेविटी नहीं होती तो, कोई भी वस्तु उड़ती हुई दिखाई देती। लेकिन धरती पर एक ऐसी जगह है जहां ग्रेविटी काम नहीं करती है। इस बात पर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह पूरी तरह से सच है। यह जगह अमेरिका में है जिसे हूवर डैम के नाम से जाना जाता है। हूवर डैम में कोई वस्तु फेंकने पर उड़ने लगती है, क्योंकि यहां ग्रेविटी काम नहीं करती है। 

अमेरिका के नेवादा और एरिजोना की सीमा पर हूवर डैम स्थित है। कहा जाता है कि हूवर डैम की बनावट की वजह से यहां पर ग्रेविटी काम नहीं करती है। अगर हूवर डैम से किसी भी वस्तु को नीचे फेका जाता है, तो वह नीचे नहीं गिरती है और हवा में उड़ने लगती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि हूवर डैम के ऊपर से नीचे फेकी जाने वाली वस्तुएं नीचे ना गिरने और हवा में उड़ने की वजह उसकी बनावट है। हूवर डैम की ऊंचाई अधिक है और उसकी बनावट धुनष के आकार की है। 
विज्ञापन

2 of 4
धरती पर यहां उड़ने लगती हैं चीजें - फोटो : Pixabay
हूवर डैम की ऊंचाई 221.4 मीटर और लंबाई 379 मीटर है। इस डैम की बनावट धनुष के आकार की है। इस डैम की सबसे खास बात यह है कि यहां पर हवाएं हमेशा तेज रफ्तार में चलती हैं जिसकी वजह से हवा डैम की दीवार से टकराती है और ऊपर की ओर बहती है। इसकी वजह से यहां पर ग्रेविटी काम नहीं करती है। 
विज्ञापन

3 of 4
धरती पर यहां उड़ने लगती हैं चीजें - फोटो : Pixabay
दुनिया के बड़े बाधों में शामिल हूवर डैम का निर्माण अमेरिका के नेवादा में कोलोराडो नदी पर किया गया है। इस बांध में ग्रेविटी काम नहीं करती है जिसे लोग एक चमत्कार मानते हैं, लेकिन वैज्ञानिक इसकी बनावट को वजह मानते हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
धरती पर यहां उड़ने लगती हैं चीजें - फोटो : Pixabay
अमेरिका के 31वें राष्ट्रपति हर्बर्ट हूवर के नाम पर बनाए गए इस डैम का निर्माण 1931 से 1936 के बीच किया गया था। अमेरिका के प्रमुख बांधों में यह शामिल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें