फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जी की इन तस्वीरों को नहीं लगाना चाहिए घर में, छाई रहती है अशांति

Fri, 19 Apr 2019 03:26 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हनुमान जी - फोटो : File photo
आज हनुमान जयंती है। इस मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि उनकी कौन सी तस्वीर घर में लगानी चाहिए और कौन सी नहीं। वैसे तो हनुमान जी को संकटमोचन कहा जाता है, लेकिन उनकी कुछ तस्वीरें ऐसी हैं, जिन्हें घर में लगाने से क्लेश और अशांति छाई रहती है।  
विज्ञापन

2 of 6
हनुमान जी - फोटो : File photo
जिस तस्वीर में हनुमान जी संजीवनी बूटी का पहाड़ लिए आकाश में उड़ रहे हों, उसे घर में नहीं लगाना चाहिए। शास्त्रों के मुताबिक, बजरंग बली की मूर्ति या तस्वीरों की पूजा हमेशा स्थिर अवस्था में ही करनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
हनुमान जी - फोटो : Social media
कहते हैं कि हनुमान जी द्वारा अपने कंधों पर भगवान राम और लक्ष्मण को बिठाए तस्वीर को भी घर में नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में अशांति बनी रहती है। 

4 of 6
हनुमान जी - फोटो : File photo
घर पर भगवान हनुमान जी की ऐसी तस्वीर या मूर्ति को कभी भी नहीं रखना चाहिए, जिसमें उन्होंने अपनी छाती को चीर रखा हो। ऐसी तस्वीर को शुभ नहीं माना जाता है। 
विज्ञापन

5 of 6
हनुमान जी - फोटो : File photo
राक्षसों का नाश करते हुए या फिर हनुमान जी द्वारा लंका दहन की तस्वीरों को घर में नहीं लगाना चाहिए। ऐसी तस्वीरों से जीवन में सुख और समृद्धि की कमी रहती है और हनुमान जी की कृपा नहीं मिल पाती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हनुमान जी - फोटो : File photo
पीले रंग का वस्त्र पहने हनुमान जी की तस्वीर घर में लगाना शुभ होता है। इसके अलावा जिस तस्वीर में हनुमान जी भगवान राम की सेवा कर रहे हों, उसको लगाने से घर में धन की वर्षा होती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें