फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Interesting: 30-32 नहीं इस महिला के मुंह में हैं इतने दांत कि 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड' में दर्ज हो गया नाम

Sat, 25 Nov 2023 07:11 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Extra Teeth - फोटो : guinness book of world record
हम में से ज्यादातर लोगों के मुंह में 32 दांत होते हैं, वयस्कावस्था तक 28 दांत आ जाते हैं बाकी के चार समय के साथ आते हैं जिन्हें अक्ल की दांत भी कहा जाता है। पर क्या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिनके 32 से ज्यादा दांत हों। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार कल्पना बालन नामक 26 वर्षीय भारतीय महिला के सामान्य लोगों की तुलना में छह दांत अधिक हैं। कुल मिलाकर उनके 38 दांत हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला को निचले जबड़े में चार जबकि ऊपरी जबड़े में दो अतिरिक्त दांत हैं, जिसे मिलाकर उनके दांतों की संख्या 38 होती है। सोशल मीडिया पर भी ये महिला चर्चा का विषय बनी हुई हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
महिला के अतिरिक्त दांत - फोटो : istock
खान-पान में होती है समस्या

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किशोरावस्था में ही कल्पना को अतिरिक्त दांतों के बारे में पता चला। समय के साथ ये धीरे-धीरे बढ़ते चले गए। इसके कारण उन्हें किसी तरह का दर्द तो नहीं था लेकिन खान-पान में समस्या जरूर होने लगी। भोजन को चबाने के दौरान अक्सर दांतों में फंस जाता जिसके कारण ओरल हाइजीन की समस्या बढ़ने लगी। लिहाजा परिवार के लोग इन अतिरिक्त दांतों को निकलवाने के लिए डॉक्टर के पास गए। 
विज्ञापन

3 of 5
Extra Teeth - फोटो : guinness book of world record
दांतों को न निकलवाने का किया फैसला 

दांतों की जांच के दौरान कल्पना की डेंटिस्ट ने सुझाव दिया कि वह तब तक इंतजार करें जब तक कि दांत बड़े न हो जाएं क्योंकि फौरी तौर पर दांतों को आसानी से हटाया नहीं जा सकता था। चूंकि कल्पना को इन दांतों के कारण कोई खास दिक्कत नहीं हो रही थी इसलिए उन्होंने दांतों के पूरी तरह से विकसित हो जाने के बाद भी न निकलवाने का फैसला किया।

4 of 5
Extra Teeth - फोटो : guinness book of world record
यहां गौरे करन वाली बात ये भी है कि पुरुषों में सबसे अधिक दांतों का रिकार्ड कनाडा के इवानो मेलोन के नाम पर दर्ज है जिनके कुल 41 दांत हैं। अतिरिक्त दांतों की उपस्थिति को मेडिकल की भाषा में शब्द हाइपरडोंटिया या पॉलीडोंटिया है। दुनिया की 3.8% आबादी इस तरह से अतिरिक्त दांतों के साथ जी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अतिरिक्त दांत की समस्या - फोटो : pixabay
कल्पना कहती हैं, मुझे दांत निकलवाने की प्रक्रिया को लेकर डर भी था और इन दांतों के कारण कोई खास दिक्कत भी नहीं हो रही थी, इसलिए ये मेरे लिए समस्या नहीं है। इतना ही नहीं इन्हीं दांतों की वजह से मेरा नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है जिसको लेकर मैं बहुत खुश हूं।यह मेरी जीवन भर की उपलब्धि है।


स्रोत और संदर्भ
https://www.guinnessworldrecords.com/news/2023/11/indian-mother-sets-world-record-for-having-the-most-teeth-761390
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें