World Biggest Mysteries: दुनिया में कई ऐसी रहस्यमय चीजें हैं, जिनका सच शायद ही किसी को पता हो। आज हम आपको अपनी खबर में कुछ ऐसी ही रहस्यमयी चीजों के बारे में बताएंगे जिनका राज आज तक नहीं खुला है। इन रहस्यमयी चीजों के बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
केन्या के रुडोल्फ लेक के पास एक आइलैंड है, जिसे 'नो रिटर्न' आइलैंड कहा जाता है। इस आइलैंड पर कोई नहीं रहता है। कहा जाता है कि कई सालों पहले यहां लोग रहा करते थे, लेकिन एक दिन सभी अचानक गायब हो गए। उनका पता आज तक नहीं चल पाया। कहा जाता है कि आज भी जो इस आइलैंड पर जाता है, वह कभी लौटकर नहीं आता।