पता चल गया किसने बनाया था गीजा का पिरामिड, नई खोज में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
- फोटो : Adobe Stock
पिरामिड के अंदर कुछ कब्रें मिली है, जिसके आधार यह खोज की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रसिद्ध इजिप्टोलॉजिस्ट डॉ. जाही हवास और उनकी टीम कई साल से मिस्र के पिरामिड का अध्ययन कर रही है। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसी खोज की है जिससे पता चला है कि दुनिया के इस अजूबे का निर्माण एक लाख गुलामों द्वारा नहीं, बल्कि वहां कठोर शासन के तहत काम करने वाले अत्यंत कुशल, पेशेवर और वेतनभोगी मजदूरों ने किया था।