फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab-Gajab: ये है 10 करोड़ का सेब, खरीदने वालों की मची है होड़, जानिए क्या है इसकी खासियत

Sat, 08 Nov 2025 01:53 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Diamond And Gold Apple: यह सेब खाने वाला नहीं है, बल्कि यह देखने वाला है। इस पूरी कलाकृति को 18 कैरेट गोल्ड और 9 कैरेट 36 सेंट के हीरे से बनाया गया है। इसमें कुल 1396 छोटे-छोटे टुकड़ों का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
1 of 1
ये है 10 करोड़ का सेब, खरीदने वालों की मची है होड़ - फोटो : X
Diamond And Gold Apple: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा सेब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस सेब की कीमत इतनी है कि लोग सुनकर हैरान हैं। दरअसल, इस सेब में सोने और हीरे जड़े हुए हैं। इसकी कीमत 10 करोड़ रुपये हैं। मुंबई के प्रसिद्ध गोल्ड मैन रोहित पिसाल ने इस सेब को अपनी बारीकी और कला से इसे तैयार किया है।

सेब में जड़ा है हीरा और सोना

दरअसल, यह सेब खाने वाला नहीं है, बल्कि यह देखने वाला है। इस पूरी कलाकृति को 18 कैरेट गोल्ड और 9 कैरेट 36 सेंट के हीरे से बनाया गया है। इसमें कुल 1396 छोटे-छोटे टुकड़ों का इस्तेमाल किया गया है। इसके कारण यह देखने में बेहद आकर्षक है। यह सेब करीब 29.8 ग्राम का है और हर हिस्से को बारीकी से तराशा गया है। इसके कारण यह असली सेब जैसा दिखता है। 

रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ सेब 

रोहित पिसाल के इस शानदार कलाकारी को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। यह उपलब्धि उनके लिए गर्व का विषय है और उन्होंने भारतीय ज्वेलरी कला को एक नई पहचान दी है। इस सेब को वर्ल्ड इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट से प्रमाण पत्र भी मिला है, जो इसकी गुणवत्ता और असलियत की पुष्टि करता है।  

Viral Video: जरा देखिए इस ड्रामा किंग सांप को, जो फिल्मी स्टाइल में कर रहा है मरने की एक्टिंग, नहीं होगा यकीन

Viral Video: ज्वेलरी शॉप में नकाबपोश महिला करने आई चोरी, मिर्ची फेंकते ही दुकानदार ने पकड़ा इरादा, सिखाया सबक

Viral Video: पांच खतरनाक किंग कोबरा के सामने बैठा शख्स, छूने की कोशिश में खेल गया जान से, नजारा देख कांपे लोग

थाईलैंड के रॉयल पैलेस में प्रदर्शित

इन अनोखे सेब की खूबसूरती ने अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। वर्तमान में यह थाईलैंड के रॉयल पैलेस में प्रदर्शित किया जा रहा है। इसकी मांग लगातार बढ़ ही रही है। बताया जा रहा है कि इसे वहां मुंह मांगी कीमत पर खरीदा जा रहा। इसकी वजह से यह भारतीय ज्वेलरी कला का ग्लोबल सिंबल बन गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें