महिला ने ऑस्ट्रेलिया के फ्रेंकटाउन के पार्क, पब्लिक बाथरूम, बारबिक्यू और लगभग हर दीवार पर मैसेज लिखा है कि क्रिस बेबी के इस दुनिया में आने से पहले तुम्हें मुझसे बात करने की जरूरत है। उसके बाद परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस महिला द्वारा लिखी गई मैसेज की तस्वीरों को लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि क्रिस इससे पहले कि तुम्हारी एक्स पूरा शहर खराब कर दे, एक बार उससे बात कर लो।