Jokes: हंसने से हमारे अंदर सकारात्मकता आती है, जो बड़ी से बड़ी समस्या को आसानी से पार करने में हमारी मदद करती है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो आपका मन प्रसन्न रहता है। मन प्रसन्न रहने से आपके मन से नकारात्मक ख्याल दूर चले जाते हैं। इसकी वजह से हम मानसिक तनाव से भी दूर रहते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की भी मदद ले सकते हैं। आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ स्पेशल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए पढ़ते हैं मजेदार चुटकुले और खिलखिला कर हंसते हैं।
पत्नी- जरा किचन से आलू लेते आना।
पति- यहां तो कहीं आलू दिख नहीं रहे हैं।
पत्नी- तुम तो हो ही अंधे, कामचोर हो, एक काम ढंग से नहीं कर सकते,
मुझे पता था कि तुम्हें नहीं मिलेंगे, इसलिए मैं पहले ही ले आई थी।
अब आदमी की कोई गलती हो तो बताओ!