फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फनी जोक्स: साला- मोहब्बत शादी से पहले करनी चाहिए या शादी के बाद? जीजा का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Tue, 29 Sep 2026 07:11 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

फनी जोक्स: हंसना न सिर्फ हमारे चेहरे पर मुस्कान लाने का करता है, बल्कि मन को भी खुश रखने और तनाव को भगाने में मदद करता है। यही वजह है कि हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार चुटकुले और जोक्स। इन जोक्स को पढ़कर आपकी हंसी छूट जाएगी और हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Freepik/Amar Ujala
फनी जोक्स: हर किसी के लिए जीवन में तनाव और परेशानियों के बीच प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। हंसना न सिर्फ मन को शांति देता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए तनाव मुक्त और खुश रहना जरूरी है। इसीलिए हम कुछ मजेदार और गुदगुदाने वाले जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।

एक बार एक बादशाह ने खुशी में सब कैदी रिहा कर दिये।
उन कैदियों में बादशाह ने एक कैदी को देखा जो बहुत ही बुजुर्ग था।
बादशाह- तुम कब से कैद में हो?
बुजुर्ग- आप के अब्बा के दौर से।
यह सुनकर बादशाह की आंखों में आंसू आ गये और बोला..
इसको दोबारा कैद करो ये अब्बा की निशानी है।
 

 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
साला ने जीजा से पूछा- मोहब्बत शादी से पहले करनी चाहिए या शादी के बाद?
जीजा- कभी भी करो, पर बीवी को पता नहीं चलना चाहिए।
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
जीजा- यार तुम लड़कियां इतनी सुंदर कैसे होती हो?
साली (इतराते हुए)- क्योंकि भगवान ने हमें अपने हाथों से बनाया है।
जीजा- हद है! जैसे हमें तो नेट से डाउनलोड किया है...!

जोक्स: महिला- बाबा, कोई ऐसा व्रत बताइए, जिससे पति की उम्र लंबी हो? तांत्रिक का जवाब सुनकर महिला घूमा दिमाग

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पप्पू होटल में चेक इन करता है और बोलता है कि डबल रूम चाहिए...
होटल मैनेजर - लेकिन सर आप तो अकेले हैं। 
पप्पू - हां, लेकिन मैं एक शादीशुदा इंसान हूं तो मेरी इच्छा है कि बेड की दूसरी साइड खामोशी को एंजॉय करूं।

जोक्स: भविष्य जानने ज्योतिषी के पास पहुंची लड़की, फिर जो हुआ पढ़कर खिलखिलाकर हंसेगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
कसाई बकरे को लेकर काटने जा रहा था, बकरा मैं-मैं चिल्ला रहा था।
तभी एक बच्चे ने पूछा- आपका बकरा क्यों चिल्ला रहा है ?
कसाई- मैं इसे काटने ले जा रहा हूं, इसलिए।
बच्चा- कटने ही तो जा रहा है कौन सा, स्कूल जा रहा है !!!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें