फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Video: मिठाई खाने में दूल्हा दिखा रहा था नखरे, दुल्हन ने गुस्से में जड़ दिया थप्पड़

Fri, 08 May 2026 04:17 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Wedding Video: वायरल हो रहे वीडियो में दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े नजर आते हैं। चारों तरफ खुशी का माहौल है और मेहमान इस खास पल को कैमरे में कैद करने में लगे हैं। तभी मिठाई खिलाने की रस्म शुरू होती है, फिर जो हुआ वह देखकर हर कोई हैरान है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो - फोटो : instagram/vibhash2345x
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Funny Wedding Viral Video: भारतीय शादियों में हर रस्म एक कहानी होती है कभी इमोशनल, कभी शाही और कभी इतनी मजेदार कि भुलाई भी न जा सके। यहां हंसी-ठिठोली और नोकझोंक भी देखने को मिलती हैं। आज कल सोशल मीडिया पर भी शादियों के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस बार भी एक साधारण सी शादी की रस्म ने ऐसा ट्विस्ट लिया कि देखने वाले हंसते-हंसते लोटपोट हो गए।

विज्ञापन


वायरल हो रहे वीडियो में दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े नजर आते हैं। चारों तरफ खुशी का माहौल है और मेहमान इस खास पल को कैमरे में कैद करने में लगे हैं। तभी मिठाई खिलाने की रस्म शुरू होती है। दुल्हन मुस्कुराते हुए बड़े प्यार से दूल्हे को मिठाई खिलाने बढ़ती है, लेकिन दूल्हा जैसे किसी और ही मूड में होता है। वह बार-बार मुंह खोलने से बचता है और हल्के-फुल्के नखरे दिखाने लगता है।

दुल्हन का चढ़ गया पारा
शुरुआत में दुल्हन इसे मजाक समझकर हंसती रहती है और प्यार से उसे मनाने की कोशिश करती है। स्टेज पर खड़े लोग भी इस प्यारी नोकझोंक का मजा ले रहे होते हैं। ऐसा लग रहा था कि यह एक हल्का-फुल्का फनी मोमेंट है, लेकिन अगले ही पल कहानी ने ऐसा मोड़ लिया, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। दूल्हे के लगातार नखरे देखकर दुल्हन का सब्र टूट जाता है और वह गुस्से में आकर उसे थप्पड़ जड़ देती है। यह देखकर वहां मौजूद मेहमान कुछ सेकंड के लिए सन्न रह जाते हैं, जैसे समझ ही नहीं पाते कि अभी हुआ क्या।
विज्ञापन


देखें वीडियो
 


लेकिन असली मजा तो इसके बाद आता है। थप्पड़ खाने के बाद भी दूल्हा बिना कुछ कहे शांत खड़ा रहता है, और उसके चेहरे के एक्सप्रेशन इतने मासूम और फनी होते हैं कि लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स इस रिएक्शन को लेकर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

दरअसल, भारतीय शादियों की यही खासियत है, यहां हर पल में एक नया ड्रामा और एंटरटेनमेंट छिपा होता है। और जब ऐसे अनोखे पल कैमरे में कैद हो जाते हैं, तो वे इंटरनेट पर वायरल होकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आते हैं। 

Viral: श्रीलंका से भारत तैरकर आया बेंगलुरु का ये कपल, 32 किलोमीटर का रास्ता किया 10 घंटे में पूरा
Viral Video: रेलवे स्टेशन वाले ताजे खीरों का सच देख घूम जाएगा सिर, लोग बोले- हो कार्रवाई
Viral Video: समुद्र में पैराग्लाइडिंग करना पड़ा महंगा, हवा और पानी के बीच लग गई जान की बाजी
Interesting Facts: क्या आप भी सीवी, रिज्यूमे और बायोडाटा को समझते हैं एक? यहां जानें तीनों के बीच अंतर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें