फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: अनोखे अंदाज में हो रहा लोगों का अंतिम संस्कार, स्पेस कंपनी अंतरिक्ष में छोड़ेगी लोगों के अवशेष

Fri, 27 May 2022 02:28 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
अनोखे अंदाज में हो रहा लोगों का अंतिम संस्कार - फोटो : istock
प्रकृति के नियम के अनुसार हर किसी की मौत निश्चित हैं। ऐसे में कई लोगों की इच्छाएं होती है कि मृत्यु के बाद उनको किसी पवित्र नदी में बहा दिया जाए, तो वहीं कई लोग चाहते हैं कि मौत के बाद उसे किसी खास के करीब दफनाया जाए। इंसान की इस इच्छा को काफी महत्व दिया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ लोगों की ये इच्छा काफी अनोखी भी हो सकती है। दरअसल, कुछ लोगों की इच्छा ये है कि मरने के बाद वह अंतरिक्ष में विलीन हो जाएं। जी हां, ये सुनने में भले ही आजीब लगता हो, लेकिन इस इच्छा को पूरा करने के लिए एक स्पेस कंपनी सेलेस्टिस (Celestis) ने तैयारी शुरू कर दी है। 

अब मौत के बाद इस दुनिया से अलग होकर अंतरिक्ष में विलीन होने का सपना देखने वाले लोगों और अपने किसी प्रियजन को खास तरह से विदा करने की चाहत रखने वाले लोगों की ये ख्वाहिश जल्द ही पूरी होने वाली है। ये कंपनी 5 देशों के 47 व्यक्तियों के अवशेष, पृथ्वी की कक्षा में छोड़ देगी। 
विज्ञापन

2 of 8
अनोखे अंदाज में हो रहा लोगों का अंतिम संस्कार - फोटो : istock
अवशेषों को कंपनी एक दूरसंचार उपग्रह (Telecommunications Satellite) से जोड़ने जा रही है, जिसे फ्लोरिडा के स्पेस कोस्ट से लॉन्च किया जाएगा। करीब एक दशक तक ये सैटेलाइट पृथ्वी की परिक्रमा करेंगे। इस दौरान सेलेस्टिस इस सैटेलाइट का लाइव जीपीएस डेटा भी देगा, जिससे लोगों को ये पता चल सके कि अवशेष कहां हैं और उन्हें ट्रैक कर सकें। 


 
विज्ञापन

3 of 8
अनोखे अंदाज में हो रहा लोगों का अंतिम संस्कार - फोटो : istock
खास बात तो ये है कि सैटेलाइट के निष्क्रिय होने पर भी अवशेष सैटेलाइट के साथ ही रहेंगे। इसके बाद जैसे ही सैटेलाइट पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने लगेगा, अवशेष जल जाएंगे और इसी के साथ वह वातावरण में विलीन हो जाएंगे। 

 

4 of 8
अनोखे अंदाज में हो रहा लोगों का अंतिम संस्कार - फोटो : istock
इस सप्ताह होने वाले लॉन्च से पहले, सेलेस्टिस एक असामान्य अंतिम संस्कार कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। ये कार्यक्रम  तीन दिन का होगा, जिसमें दुनिया भर के 160 मेहमान शामिल होंगे, जो लॉन्च तक मौजूद रहेंगे। 



 
विज्ञापन

5 of 8
अनोखे अंदाज में हो रहा लोगों का अंतिम संस्कार - फोटो : istock
दरअसल, इनमें मार्जोरी डफटन (Marjorie Dufton) के अवशेष भी शामिल हैं, जिन्होंने 1950 के दशक के अंत और 1960 के दशक की शुरुआत में, नासा के साथ पहली ऑल-फीमेल मर्करी मिशन (All-female Mercury Mission) के लिए क्रू की सदस्य बनकर ट्रेनिंग ली थी। वहीं 2020 में मार्जोरी डफटन की मौत हो गई थी।



 
विज्ञापन

6 of 8
अनोखे अंदाज में हो रहा लोगों का अंतिम संस्कार - फोटो : istock
हालांकि, मर्करी प्रोग्राम को 1962 में रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद मार्जोरी डफटन को जीवन में कभी अंतरिक्ष की यात्रा करने का मौका नहीं मिला। इस बात का उन्हें अपने जीवन में सबसे ज्यादा अफसोस रहा। ऐसे में अब उनके बेटे माइकल डफटन अपनी मां की इच्छा का सम्मान करते हुए, उन्हें इस तरह की विदाई देना चाहते हैं।


 
विज्ञापन

7 of 8
अनोखे अंदाज में हो रहा लोगों का अंतिम संस्कार - फोटो : istock
आपको जानकर हैरानी होगी कि सेलेस्टिस इससे पहले भी ये कर चुका है। इसने 2012 में 320 लोगों के अवशेषों को ऑर्बिट में छोड़ा था, जिनमें Star Trek के एक्टर जेम्स दोहान (James Doohan) के अवशेष भी शामिल थे।


 
विज्ञापन

8 of 8
अनोखे अंदाज में हो रहा लोगों का अंतिम संस्कार - फोटो : istock
वहीं सैन फ्रांसिस्को की कंपनी एलिसियम स्पेस (Elysium Space) ने भी 2018 में स्पेसएक्स फॉल्कन 9 रॉकेट के माध्यम से 100 लोगों के अवशेषों को अंतरिक्ष में भेजा था। इसके लिए होने वाले खर्चे की बात करे तो, इस काम के लिए कंपनी ने प्रति व्यक्ति 2500 डॉलर लिए थे। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें