फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fulani Tribe: यहां शादी के लिए मार खाते हैं लड़के, डंडों से होती है पिटाई, जानिए अजीबोगरीब परंपरा के बारे में

Sun, 07 Jan 2024 11:50 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Fulani Tribe - फोटो : iStock
Fulani Tribe: दुनिया के अलग-अलग इलाकों में कई रहस्यमयी जनजातियां रहती हैं। यह अपनी परंपरा, रहन-सहन और खान-पान के लिए जानी जाती है। आधुनिक युग में लोग अपनी परंपराओं को भूल रहे हैं, जबकि आदिवासी प्रजातियां आज भी अपनी हजारों साल पुरानी परंपराओं का पालन करती हैं। जनजातियां जहां पर रहती हैं, वहां पर उनका पूरा अधिकार होता है। जनजातियों के अधिकारों में सरकारें भी दखल नहीं देती हैं। दुनिया में पाई जाने वाली इन जनजातियों में कई अजीबोगरीब रीति रिवाजों का पालन किया जाता है। 

अफ्रीका में आज भी कई जनजातियां रहती है, जिनकी मान्यताओं के बारे में जानकर हैरानी होती है। यहां पर एक फुलानी नाम की जनजाति रहती है। इस जनजाति में पत्नी को पाने के लिए मर्दों को दर्द सहना पड़ता है। आइए आज हम आपको इस अजीबोगरीब जनजाति  (Weird tradition of Tribes) के बारे में विस्तार से बताते हैं...

 
विज्ञापन

2 of 5
Fulani Tribe - फोटो : iStock
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नाइजीरिया में फुलानी नाम की जनजाति रहती है, जो पश्चिमी अफ्रीका के कई देशों में पाई जाती है। इस जनजाति में एक शारों नाम का उत्सव मनाया जाता है। इसमें सभी के सामने पुरुषों को मारा जाता है। इस उत्सव में तय किया जाता है कि किस पुरुष को अपने मन मुताबिक पत्नी मिलेगी। इस जनजाति में पुरुषों का मार खाना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Fulani Tribe - फोटो : istock
कुंआरे युवकों की होती है पिटाई

इस उत्सव में कुंआरे पुरुष इकट्ठा होते हैं। इसके बाद बुजुर्ग लकड़ी के डंडे से उनको पीटते हैं। इस बीच दूसरे लोग और युवकों के परिवार के लोग देखत रहते हैं। अगर युवक मार की दर्द नहीं झेल पाता है, तो उसको कमजोरा माना जाता है। इसके बाद लड़की के साथ ही परिवार वाले भी शादी के लिए उपयुक्त वर नहीं मानते हैं। 

Year Ender 2023: इस साल सोशल मीडिया पर इन ट्रेंडिंग गानों ने मचाई धूम, लोगों ने जमकर बनाई इंस्टाग्राम रील्स

4 of 5
Fulani Tribe - फोटो : istock
जानिए क्यों होती है पिटाई?

माना जाता है कि जो पुरुष जितना दर्द सहेंगे, उनका होने वाली पत्नी के साथ उनका प्यार बढ़ेगा। माना जाता है कि दर्द झेलने वाला मर्द लड़की से बेहद प्यार करते हैं। लड़की के लिए वो किसी दर्द को भी झेल सकते हैं।

Nostradamus Predictions 2024: साल 2024 के लिए नास्त्रेदमस की डरावनी भविष्यवाणियां, दुनिया में मची खलबली
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Fulani Tribe - फोटो : iStock
यह प्रतियोगिता लड़की के लिए होता है। इसमें जिसकी जीत होती है, वो लड़की दूल्हा बनता है। जीतने वाला लड़का शादी के लिए अपने मन मुताबिक, लड़की चुन सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें