फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zephalto: अंतरिक्ष में खुलेगा रेस्टोरेंट, उड़ते हुए बैलून में लोग करेंगे भोजन, होश उड़ाने वाली होगी कीमत

Sun, 14 May 2023 04:30 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Zephalto - फोटो : twitter
French start-up Zephalto: दुनियाभर में खाने के शौकीनों की कमी नहीं है। बहुत सारे लोग घर पर बैठकर खाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग अलग-अलग रेस्टोरेंट में बैठकर खाने का लुत्फ उठाते हैं। ज्यादातर लोग ऐसे रेस्टोरेंट की तलाश में होते हैं, जहां पर खाने के साथ माहौल भी अच्छा हो और अगर ऐसे में नजरों के सामने एक खूबसूरत नजारा भी हो तो बात ही कुछ और होगी। कई लोग मनमोहक नजारे के साथ खाने का मजा लेने के लिए हजारों मील का सफर तय करते हैं। ऐसे खाने को शौकीनों के लिए कुछ ही दिनों में एक और विकल्प जुड़ने वाला है। दरअसल अब आप अंतरिक्ष में भी भोजन कर सकेंगे। हाल ही में फ्रांस के एक स्टार्टअप (Zephalto) ने चौंकाने वाला ऐलान किया है। कंपनी के मुताबिक, जल्द ही अंतरिक्ष में एक रेस्टोरेंट खोला जाने वाला है। साल 2025 से लोग यहां जाकर इस कमाल के रेस्टोरेंट में खाने का लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन

2 of 4
Zephalto - फोटो : twitter
स्पेस टूरिज्म में एक कदम आगे बढ़ाते हुए फ्रांस की यह कंपनी आसमान में बैठकर खाना खिलाने की तैयारी कर रही है। फ्रांस की बैलून कंपनी जेफाल्टो (French start-up Zephalto) की योजना के तहत यात्रियों को शानदार भोजन के लिए गुब्बारे में अंतरिक्ष के किनारे पर ले जाया जाएगा। रेस्टोरेंट के खुलने के बाद लोग 25 किलोमीटर की ऊंचाई पर हीलियम या हाइड्रोजन से भरे इस गुब्बारों में बैठकर भोजन कर सकेंगे। लेकिन इसकी कीमत होश उड़ाने वाली होगी।
 
विज्ञापन

3 of 4
Zephalto - फोटो : twitter
फिलहाल कंपनी इसके लिए सेलेस्टे नामक एक विशेष प्रकार का गुब्बारा विकसित कर रही है, जो 90 मिनट तक एक ही स्थान पर रह सकेगा। इस दौरान लोग शानदार व्यंजनों का आनंद लेंगे। 
विज्ञापन

4 of 4
Zephalto - फोटो : twitter
एक रिपोर्ट के अनुसार, एयरोस्पेस इंजीनियर विन्सेंट फैरेट डी एस्टीस द्वारा स्थापित कंपनी जेफाल्टो यात्रियों को एक गुब्बारे से जुड़े कैप्सूल में अंतरिक्ष के बेहद करीब भेजेगी। इस दौरान लोगों को मिशेलिन-स्टार भोजन परोसा जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें