फ्रांस के मशहूर 'माइकल दि नास्त्रेदमस' ने दुनिया के बारे में हैरान करने वाली भविष्यवाणियां की थीं। नास्त्रेदमस ने अपनी एक किताब में हजारों ऐसी भविष्यवाणियां की थीं जिनमें उन्होंने दुनिया में आने वाली तबाही के बारे में बताया था। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों पर दुनिया यकीन करती है, क्योंकि उनकी अब तक की कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। नास्त्रेदमस ने साल 2022 के लिए जो भविष्यवाणियां की थीं, वह दुनिया के लिए बेहद डरावनी हैं। उन्होंने साल 2022 को लेकर की गई अपनी भविष्यवाणी में तबाही के संकेत दिए हैं।
पृथ्वी को होगा नुकसान
नास्त्रेदमस ने साल 2022 को लेकर की गई अपनी भविष्यवाणी में बताया है कि धरती को बहुत अधिक नुकसान होगा। धरती को यह नुकसान ऐस्टरॉइड के कारण होगा। समुद्र में बड़ी चट्टान के गिरने की वजह से ऐसी भयानक लहरें उठेंगी जो धरती को घेर लेंगी। समुद्र के जलस्तर में वृद्धि होने की वजह से भारी नुकसान होगा।