Nissan Magnite (निसान मैग्नाइट) 2 दिसंबर, 2020 को लॉन्च होने के बाद से भारत में जापानी वाहन निर्माता के लिए सफलता की कहानी बयां कर रही है। सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में कड़ी प्रतिस्पर्धा और कोविड-19 महामारी, अर्थव्यवस्था में सुधार और सेमीकंडक्टर चिप की वैश्विक कमी जैसी परिस्थितियों के बावजूद, मैग्नाइट की अब तक 30,000 से ज्यादा यूनिट्स की डिलीवरी की जा चुकी हैं।
निसान ने शुक्रवार को एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि उसे अब तक मैग्नाइट एसयूवी के लिए 72,000 बुकिंग मिल चुकी है, लेकिन डिलीवरी सिर्फ 30,000 यूनिट्स को हो पाई है। गुरुग्राम में निसान डीलरशिप पर आयोजित एक समारोह में 30,000वीं यूनिट एक ग्राहक को सौंपी गई।
विज्ञापन
2 of 5
Nissan Magnite
- फोटो : For Reference Only
अफ्रीका, मध्य पूर्व, भारत, यूरोप और ओशिनिया क्षेत्र के निसान AMIEO चेयरपर्सन गिलाउम कार्टियर ने कहा, "निसान नेक्स्ट ट्रांसफॉर्मेशन प्लान के तहत निसान मैग्नाइट के सफल लॉन्च के लिए निसान इंडिया ऑपरेशंस को निसान ग्लोबल प्रेसिडेंट अवार्ड सौंपते हुए मुझे खुशी हो रही है।" "इस कार के साथ हम भारत में अत्यधिक प्रतिस्पर्धी कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट को हिला देना चाहते थे।"
शुरुआत में मैग्नाइट के प्रतिस्पर्धी कीमत के कारण सेगमेंट 'हिल गई' होगी। भारतीय कार बाजार में कई लोगों ने मैग्नाइट को निसान के लिए करो या मरो उत्पाद के रूप में माना। मैग्नाइट को बेस वेरिएंट के लिए 5 लाख रुपये से कम में लॉन्च किया गया था। हालांकि, बाद में इसकी कीमतों में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
Nissan Magnite
- फोटो : Nissan
इंजन और पावर
निसान मैग्नाइट दो इंजन विकल्पों के साथ आती है। यह कार डीजल इंजन के साथ उपलब्ध नहीं है। पेट्रोल इंजन का पहला ऑप्शन 1.0-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है। यह इंजन 71 bhp का पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, दूसरा ऑप्शन 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है। यह इंजन 99 bhp का पावर और 160 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है।
4 of 5
Nissan Magnite
- फोटो : Nissan
मिलते हैं शानदार फीचर्स
मैग्नाइट एसयूवी के एक्सटीरियर में 16-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील, और LED DRL के साथ एलईडी हेडलैंप दिए गए हैं। इस एसयूवी में कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। एसयूवी में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर एसी वेंट्स के साथ ऑटो एसी जैसे फीचर्स मिलते हैं। कार के टॉप मॉडल में एक वायरलेस चार्जर, एयर प्यूरीफायर, जेबीएल स्पीकर, LED स्कफ प्लेट, एंबिएंट लाइटिंग और पडल लैंप जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।
वर्चुअल सेल्स एडवाइजर
मैग्नाइट को सब्सक्रिप्शन-आधारित मॉडल में भी पेश किया जाता है। इस एसयूवी को निसान के डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए खरीदने का विकल्प भी मौजूद है। निसान इंडिया ने हाल ही में मैग्नाइट एसयूवी को खरीदने के इच्छुक ग्राहकों के लिए अपनी नई वर्चुअल सेल्स एडवाइजर शुरू करने की घोषणा की है। इस नई पहल के साथ, कंपनी का लक्ष्य कार निर्माता के बिक्री अधिकारियों के साथ रियल-टाइम में बातचीत के जरिए ग्राहकों को एंड-टू-एंड कार खरीदने में मदद पहुंचाना है।