Aliens News: एलियन को लेकर अक्सर खबरे आती रहती हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि क्या ब्रह्मांड में परग्रही जीवन का अस्तित्व है? एलियंस के अस्तित्व को लेकर सालों से वैज्ञानिक शोध कर रहे हैं। वैज्ञानिक इन सवालों के जवाब अभी तक तलाश नहीं पाए हैं। हालांकि आए दिन एलियंस और यूएफओ को देखने का दावा किया जाता है। दुनिया में कई ऐसे लोगों हैं, जिन्होंने एलियंस और यूएफओ को देखने का दावा किया है।
अब इस बीच नासा के पूर्व विशेषज्ञ ने शोधकर्ता ने हैरान करने वाला दावा किया है। उनका कहना है कि एलियंस यान यानी यूएफओ के पायलट महासागरों के नीचे हो सकते हैं। Ames रिसर्च सेंटर में काम करने वाले प्रतिष्ठित शिक्षाविद् केविन नुथ ने यह दावा किया है। उन्होंने 2001 से 2005 तक नासा के इस सेंटर में काम किया था। केविन नुथ का मानना है कि इसकी कई वजहे हैं। एलियंस धरती की सतह के बजाय पानी के नीचे रहकर धरती पर नजर रख रहे हों।