पेंटागन का एलियन पर चौंकाने वाला खुलासा अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने एक स्टडी की है जिसमें एलियंस और यूएफओ के रहस्य से पर्दा उठाने की कोशिश की है पेंटागन के एएआरओ के प्रमुख सीन किर्कपैट्रिक और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के अब्राहम लोएब ने स्टडी में यूएफओ का जिक्र किया है पेंटागन यूएफओ चीफ का कहना है कि सौर मंडल में एलियंस की मदरशिप मौजूद हो सकती है पेंटागन की तरफ से एक घटना पर स्टडी की गई है जिसके बाद एक ड्राफ्ट तैयार किया गया है पेंटागन की तरफ से कहा गया है कि यह संभावना है कि सौर मंडल में असामान्य मदरशिप और छोटी वस्तुएं हो सकती हैं जो ग्रहों का दौरा करती हैं पेंटागन के अधिकारियों का कहना है कि वह ठीक उसी तरह धरती पर आकर जांच कर रहे हैं, जिस तरह दूसरे ग्रहों पर वैज्ञानिक जांच करने के लिए जाते हैं Bizarre News