फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab Gajab: दुनिया के इन शहरों में लगा है मरने पर प्रतिबंध, जानिए आखिर क्या है इसके पीछे की वजह

Wed, 07 Jun 2023 01:03 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इन शहरों में है मरने पर प्रतिबंध - फोटो : istock
People Are Not Allowed To Die: दुनिया का सबसे बड़ा और अटल सत्य ये है कि जिसका भी जन्म हुआ है उसकी मृत्यु निश्चित है। हर इंसान को एक न एक दिन दुनिया को अलविदा कहकर जाना ही पड़ता है। इसे हम चाह कर भी रोक नहीं सकते हैं। मृत्यु पर किसी का जोर नहीं चल पाया है। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि दुनिया में कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जहां मरना मना है, तो आप क्या कहेंगे? जी हां, ये सुनने में भले ही अजीब है लेकिन दुनिया में कई ऐसी जगहे हैं, जहां मृत्यु कानून के खिलाफ (Die is illegal) है। आइए हम आपको इन जगहों के बारे में बताते हैं, साथ ही हम जानेंगे कि इसके पीछे की वजह क्या है...

इत्सुकुशिमा, जापान (Itsukushima, Japan)
इत्सुकुशिमा जापान का एक द्वीप है, जो एक पवित्र स्थान माना जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सन 1868 तक यहां पर लोगों को मरने या जन्म देने की अनुमति नहीं थी। इससे भी ज्यादा अजीब बात ये है कि इस जगह पर आज भी कोई कब्रिस्तान या अस्पताल नहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
इन शहरों में है मरने पर प्रतिबंध - फोटो : istock
लैंजारोट, स्पेन (Lanzarote, Spain)
स्पेन के लैंजारोट में स्थानीय कब्रिस्तान अक्सर भरे रहते हैं। इस परेशानी को देखते हुए साल 1999 में ग्रेनाडा प्रांत के गांव के मेयर ने लोगों की मौत पर ही प्रतिबंध लगा दिया था। यह कदम एक राजनीतिक कदम के रूप में लिया गया था, लेकिन यह बिलकुल सच था। इस प्रांत के 4000 की आबादी को तब तक जीने की सलाह दी गई थी, जब तक नगरपालिका को नया कब्रिस्तान नहीं मिल जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
इन शहरों में है मरने पर प्रतिबंध - फोटो : istock
कुग्नॉक्स, फ्रांस (Cugnaux, France)
फ्रांस के कुग्नॉक्स का हाल भी कुछ ऐसा ही है, जहां के मेयर को साल 2007 में नए कब्रिस्तान की अनुमति नहीं मिली थी। ऐसे में उसने लोगों की मृत्यु पर ही बैन लगा दिया था। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने लोकल कब्रिस्तान को चौड़ा कर दिया था, जिसके बाद इस बैन को हटा दिया गया।

4 of 5
इन शहरों में है मरने पर प्रतिबंध - फोटो : iStock
लॉन्गइयरव्येन, नॉर्वे (Longyearbyen, Norway)
नॉर्वे का ये छोटा सा शहर लोंगइयरव्येन, कोयला खनन के लिए काफी मशहूर है। इस जगह भी लोगों का मरना या उन्हें दफनाना क़ानूनी अपराध माना जाता है। इसके पीछे ये वजह बताई जाती है कि, ये छोटा सा शहर आर्कटिक सर्कल के काफी नजदीक है। इसलिए यहां का मौसम आमतौर पर ठंडा ही रहता है, जिससे पर्माफ्रॉस्ट मृत शरीर को सड़ने से बचाता है। लेकिन इससे संक्रमित बीमारियों के पनपने का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यदि लोंगइयरब्येन में कोई मरने की स्थिति में होता है तो उन्हें तुरंत नॉर्वे के दूसरे शहरों के लिए रवाना कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इन शहरों में है मरने पर प्रतिबंध - फोटो : istock
ले लवंडौ, फ्रांस (Le Lavandou, France)
फ्रांस के ले लवंडो में भी मृत्यु पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, क्योंकि वहां मेयर को एक नया कब्रिस्तान बनवाने की अनुमति नहीं मिली थी। साल 2000 में इस कानून के पारित होने के बाद लोगों को शहर के भीतर मरने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें