भारत के पांच अजब-गजब गांव
- फोटो : iStock
मत्तूर गांव, कर्नाटक
इस गांव में ज्यादातर लोग अपने दैनिक जीवन में बातचीत करने के लिए संस्कृत भाषा का इस्तेमाल करते हैं। अनोखा गांव मत्तूर कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में स्थित है। कर्नाटक की आधिकारिक भाषा कन्नड़ है, लेकिन इस गांव में लोग संस्कृत के साथ सहज हैं। आपके मन में सवाल खड़ा हो रहो होगा कि इसमें अनोखा क्या है? प्राचीन भारतीय भाषा संस्कृत है, लेकिन अब यह सक्रिय रूप से नहीं बोली जाती है। भारत के कुछ स्कूलों में संस्कृत पढ़ायी जाती है, लेकिन फिलहाल भारत में इसका इस्तेमाल धार्मिक समारोहों तक सीमित है। मत्तूर गांव के लोगों के लिए यह सामान्य भाषा है।