फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: साड़ी पहन लड़की ने मारी ऐसी गुलाटी, जिसे देख लोगों के उड़ गए होश

Tue, 01 Sep 2020 05:01 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक स्टंट वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस हैरतअंगेज वीडियो में एक लड़की साड़ी पहनकर ऐसा स्टंट किया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। फिटनेस और जिमनास्ट मॉडल पारुल अरोड़ा ने साड़ी पहन बैकफ्लिप मारा। वायरल हो रहे इस वीडियो में पारुल के साथ एक शख्स ने भी इसी स्टंट को किया।
विज्ञापन

2 of 4
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पारुल ने छत पर एक मैट्रस बिछाई है। पारूल एक शख्स के साथ चलते हुए आती हैं और उसके बाद दोनों एक साथ बैकफ्लिप मारते हैं। वीडियो शेयर करते हुए पारुल ने लिखा, 'कौन इस स्टंट को साड़ी में कर सकता है?'


 
विज्ञापन

3 of 4
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
पारुल ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पिछले हफ्ते शेयर किया था, जिसे अबतक 7 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो के 1.7 मिलियन व्यूज भी मिल चुके हैं। वीडियो देखकर किसी को इस बात का यकीन नहीं हो रहा है कि साड़ी पहनकर एक लड़की ऐसा खतरनाक स्टंट कर सकती है।
विज्ञापन

4 of 4
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
पारुल के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स दिलचस्प कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने हैरान होते हुए कमेंट लिखा कि 'साड़ी में ऐसा स्टंट करना काफी मुश्किल है. लेकिन आपने बड़े ही आसानी से कर दिखाया।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि 'साड़ी में सीक्रेट एजेंट। बिल्कुल फिल्मों की तरह।' वहीं एक और यूजर ने लिखा कि 'साड़ी और सूट में कोई कैसे ऐसा स्टंट कर सकता है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें