Fish Incubate Eggs Fertilized By Others In Their Mouths: दुनिया में कई तरह के जीव जन्तु पाए जाते हैं। इनमें कई जीव अजीबोगरीब होते हैं और अपनी खूबियों के लिए जाने जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही मछली के बारे बताएंगे। यह मछली पिता के समर्पण का अनोखा मिसाल पेश कर रही है। इस अनोखी मछली के बारे में शायद ही लोगों को पता हो। यह मछली की एक ऐसी प्रजाति है जो मछलियों के अंडों को अपने मुंह में रखकर सेती है। अंडों में से बच्चों के बाहर आने तक उनको मुंह में रखती है।
सबसे बड़ी बात यह है कि इस मछली के मुंह में जब तक अंडे रहते हैं, तब तक वो कुछ खा भी नहीं सकती है। अंडों को सुरक्षित रखने के लिए कई हफ्तों तक बिना खाए ही रहती है। इस प्रकिया को माउथब्रूडिंग कहते हैं। आपको जानकर यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि ये नर मछलियां दूसरी मछलियों के अंडो को भी अपने मुंह में सुरक्षित रखती हैं। आइए जानते हैं अनोखी और खास मछली के बारे में...