फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nasa Aliens Alert: नासा के वैज्ञानिक ने किया बड़ा दावा, एलियंस से जल्द हो सकती है इंसानों की मुलाकात

Wed, 11 May 2022 01:41 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
एलियंस से जल्द हो सकती है इंसानों की मुलाकात - फोटो : iStock
 Alien News in Hindi: दुनिया में एलियंस को लेकर अलग-अलग दावे किए जाते हैं। आए दिन लोग धरती पर एलियंस और यूएफओ देखने का दावा करते हैं। कुछ लोगों का दावा है कि ब्रह्मांड में एलियंस हैं, जबकि कई लोग इन दावों को खारिज करते हैं। ब्रह्मांड में एलियन के अस्तित्व को लेकर दुनिया के किसी वैज्ञानिक के पास कोई ठोस सबूत नहीं है। हालांकि आए दिन एलियन और यूएफओ को लेकर चौंकाने वाले दावे किए जाते हैं। 

सालों से वैज्ञानिक अंतरिक्ष में एलियन की तलाश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। अब इस बीच अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के पूर्व चीफ वैज्ञानिक ने हैरान करने वाला दावा किया है। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा दूसरी दुनिया के इन जीवों की तलाश में जुटी है। नासा के पूर्व चीफ वैज्ञानिक जिम ग्रीन का कहना है कि कुछ सालों में इंसानों और एलियंस का आमना सामना होगा।
विज्ञापन

2 of 7
एलियंस से जल्द हो सकती है इंसानों की मुलाकात - फोटो : iStock
नासा के पूर्व चीफ वैज्ञानिक जिम ग्रीन ने बताया कि धरती से अलग ग्रह पर जीवन है और इंसान वास्तव में चौंकाने वाली खोज के करीब पहुंच चुका है। जिम ग्रीन ने अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा में 40 साल तक काम किया है। जिम के नाम पर एक उल्कापिंड का भी नाम रखा गया है। 
विज्ञापन

3 of 7
एलियंस से जल्द हो सकती है इंसानों की मुलाकात - फोटो : Twitter @Nasa
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनका मानना है कि उनके जीवन काल में एलियन जीवन की खोज पूरी हो जाएगी। उनका कहना है कि हम तेजी से प्रगति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी गैलक्सी में ग्रह बहुत ज्यादा है, बल्कि सितारों की संख्या कम है। 

4 of 7
एलियंस से जल्द हो सकती है इंसानों की मुलाकात - फोटो : iStock

उन्होंने कहा कि हमारी गैलेक्सी में कई हमारी धरती जैसे ग्रह हैं जहां पर सूरज की रोशनी पड़ती होगी। उनका कहना है कि वहां पर पानी भी हो सकता है। वह मानते हैं कि न सिर्फ तरल रूप में बल्कि जमी हुई या वाष्प के तौर पर भी वो चीजें अवश्य हैं जिनको जीवन के लिए जरूरी माना जाता है। 
विज्ञापन

5 of 7
एलियंस से जल्द हो सकती है इंसानों की मुलाकात - फोटो : iStock
नासा के पूर्व चीफ वैज्ञानिक ने कहा कि हम ऐसे ग्रह की तलाश कर रहे हैं जहां पर जीवन के पनपने लायक स्थितियां हों। नासा के नए जेम्स वेब टेलीस्कोप ने भी दूर स्थित ग्रहों की तस्वीरें ली हैं। जेम्स वेब टेलीस्कोप ने उनकी जांच करने में वैज्ञानिकों की मदद की है जिससे वहां के वातावरण के बारे में जानकारी मिल पा रही है। 
विज्ञापन

6 of 7
एलियंस से जल्द हो सकती है इंसानों की मुलाकात - फोटो : iStock

 जिम ग्रीन का कहना है कि अब अगले बड़े टेलीस्कोप से यह जानने की कोशिश करेंगे कि इन ग्रहों में कुछ अपने वातावरण में कैसे नजर आते हैं। हम जानने वाले वातावरण की उनसे तुलना करेंगे कि क्या वो शुक्र की तरह हैं, मंगल की तरह या धरती की तरह हैं? 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एलियंस से जल्द हो सकती है इंसानों की मुलाकात - फोटो : iStock
उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ सालों में वास्तव में चौंकाने वाली खोज होने वाली है। जिम का कहना है कि नासा को अपने दो मिशन का जवाब मिलने वाला है। नासा को जल्द पता चलेगा कि क्या इंसान अकेले हैं और यहां तक कैसे पहुंचे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें