फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने सहेज रखा था गंदी फिल्मों का कलेक्शन, पिता ने नष्ट किया तो मांगा 60 लाख का हर्जाना

Thu, 18 Apr 2019 10:06 AM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
एक लड़के ने अपने ही पिता पर मुकदमा दर्ज कर 86 हजार डॉलर यानी लगभग 60 लाख रुपये का हर्जाना मांगा है। ये मामला अमेरिका के मिशिगन का है और घटना अक्टूबर 2016 की है। दरअसल, बेटे ने काफी संख्या में एडल्ट फिल्मों का कलेक्शन अपने पास रखा था लेकिन उसके पिता ने बेटे के एडल्ट फिल्मों के कलेक्शन को नष्ट कर दिया था।
विज्ञापन

2 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : behindwoods.com
फॉक्स 17 की रिपोर्ट के मुताबिक, अपने ही पिता के खिलाफ मुकदमा दायर करने वाले लड़के का नाम चार्ली है। चार्ली अपनी पत्नी से तलाक लेने के बाद ग्रैंड हैवेन स्थित अपने माता-पिता के घर रहने के लिए आया। चार्ली यहां पर 10 महीने रुका। अगस्त 2017 में जब उस घर पर कुछ काम चल रहा था तब उसे कुछ समय के लिए वहां से चले जाने को कहा गया। 
विज्ञापन

3 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo
चार्ली पहले मिशिगन में अपने माता-पिता के साथ ही रहता था लेकिन करीब 10 महीने पहले वो इंडियाना चला गया था। इस मामले में अब जाकर मामला दर्ज कराया गया है।  हालांकि, कोर्ट ने इसे एक सिविल केस बताते हुए इस पर आपराधिक मामला चलाने से इनकार कर दिया।

4 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
जानकारी के मुताबिक, कुछ महीने पहले चार्ली के परिजन इंडियाना गए थे। दरअसल, वो अपने बेटे का कुछ सामान वापस करने के लिए उसके घर गए थे जो वो मिशिगन में छोड़ आया था। उसके माता-पिता इसके बाद नवंबर 2017 में इंडियाना अपने नए घर में रहने के लिए आ गए। इस दौरान वे अपने बेटे का कुछ कीमती सामान ले आए जो वह घर पर छोड़ गया था।
विज्ञापन

5 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Insider
लेकिन इस दौरान परिजनों ने उसे वो 12 बक्से नहीं दिए जिसमें उसने एडल्ट फिल्मों के कलेक्शन रखे थे। पॉर्न फिल्मों की वीडियो फिल्मों के कलेक्शन उसने काफी समय से जमा कर रखे थे। चार्ली ने कहा कि उसके पिता ने उसे बाताया कि उन्होंने उसके सारे कलेक्शन नष्ट कर दिए हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Cameron Clark, York Daily Record
Ottawa County Sheriff's Office में पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए चार्ली ने कहा कि उसके इस कलेक्शन की कीमत करीब 20 लाख रुपए थी। चार्ली ने  अब अपने पिता से 60 लाख रुपये का हर्जाना मांगा है। चार्ली के माता-पिता ने अपने बेटे के कलेक्शन के बारे में एक ईमेल के जरिए बताया कि हमने 12 बक्सों में रखे गए एडल्ट फिल्मों के कलेक्शन और दो बक्सों में रखे गए सेक्स खिलौने देखे हमने इसके बाद इसे नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन

7 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo
चार्ली ने अपने पिता के ईमेल का जवाब देते हुए लिखा कि अगर आपको मेरे सामानों से दिक्कत थी तो आपको उसी समय मुझसे कहना था कि ना कि आपको मेरी अनुपस्थिति में उसे नष्ट कर देना था।हालांकि, इस मामले में चार्ली के पिता ने कहा कि इन सामानों को नष्ट करने के पीछे एक ही वजह थी। अपने बेटे की मानसिक और इमोशनल स्वास्थ्य की चिंता। मुझे लगता है कि वह इस बात को समझेगा। मुझे उम्मीद है एक न एक दिन तुम समझ जाओगे।
विज्ञापन

8 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Video Blocks
चार्ली के पिता के मुताबिक, पोर्न फिल्में देखने की चार्ली की आदत इतनी बुरी थी कि उसे स्कूल और कॉलेज से पोर्नोग्राफी बेचने के आरोप में निकाल दिया गया था। अगर इसकी जगह एक किलो कोकीन होता तो भी मैं ऐसा ही करता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें