Famous Indian Monuments Built by Women: प्राचीन जमाने में महिलाएं इतनी सशक्त नहीं थीं आज जितनी हैं। वर्तमान समय की महिलाएं बाहर निकल कर काम कर रही हैं और पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। इतिहास में भी हमने कई वीरों की गाथा सुनी या पढ़ी हैं, जिसमें बहुत कम शक्तिशाली वीरांगनाओं के नाम आते हैं। युद्ध स्थल पर भी पुरुष जाते थे और महिलाएं घर में ही रहती थीं। भारत में ऐसे कई स्मारक हैं जिनका निर्माण भी राजाओं और राजकुमारों द्वारा किया गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उस जमाने की महिलाओं ने हमारे देश के कुछ प्रसिद्ध स्मारकों का निर्माण कराया है? जी हां, देश में कुछ ऐसे स्मारक हैं जहां आप घूम कर आए होंगे, लेकिन आपको शायद ये नहीं पता होगा कि इन स्मारकों को महिलाओं ने बनवाया है। इसी कड़ी में आइए बताते हैं भारत के उन प्रसिद्ध स्मारकों के बारे में, जिन्हें महिलाओं ने बनावाया है....
हुमायूं का मकबरा, नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली स्थित हुमायूं के मकबरे के बारे में आपने जरूर सुना और पढ़ा होगा। कई लोग गए भी होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे किसने बनवाया है? अगर नहीं तो आज जान लीजिये। इसे मुगल बादशाह हुमायूं की विधवा हाजी बेगम ने 1565-72 में बनाया था। यह स्मारक भारत में भारतीय मोटिफ्स के साथ फारसी वास्तुकला के फ्यूजन से बना पहला उदाहरण है। यहां मुगल वंश के कई शासकों को दफनाया गया है।