फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकिनी पहनकर पहाड़ चढ़ने के लिए मशूहर थी ये लड़की, फिर अचानक बर्फ में ऐसी मिली

Tue, 22 Jan 2019 07:50 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : Facebook
बिकिनी पहनकर हाड़ जमाने वाली ठंड में पहाड़ों की ट्रैकिंग करने वाली ताइवान की मशहूर हाइकर गिगी वू की मौत हो गई है। बिकनी में सेल्फी पोस्ट करने वाली हाइकर गिगी वू की 65 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। वू की लाश ताइवान नेशनल पार्क में मिली है। 
विज्ञापन

2 of 7
famous hiker gigi wu - फोटो : Asia Wire
36 साल की गिगी इस बार अकेले ही ताइवान के युशान पहाड़ पर 25 दिन के अभियान पर निकली थीं। गिगी वू 11 जनवरी को अकेले पहाड़ों की ओर गई हुई थीं, इसके बाद वो एक हादसे का शिकार हो गई।
 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : Facebook
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो पहाड़ से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद बिकिनी हाइकर ने 19 जनवरी को अपने सैटेलाइट फोन से दोस्त को कॉल किया और उससे मदद मांगी। फोन पर गिगी वू ने कहा कि परेशानी में हूं। चोट लगने के कारण मैं चल नहीं सकती, मदद करो।

4 of 7
- फोटो : Facebook
हालांकि, हाइकर गिगी वू ने कई बार बचावकर्मियों से संपर्क भी किया था। लेकिन खराब मौसम के कारण सही वक्त पर उन तक मदद नहीं पहुंच पाई। गिगी वू का मैसेज मिलते ही नेशनल एयरबोर्न सर्विस दल ने रेस्क्यू के लिए ब्लैक हेलिकॉप्टर को भेजा, लेकिन मौसम सही न होने के कारण हेलिकॉप्टर को लैंड नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

5 of 7
bikini hiker gigi wu - फोटो : Facebook
3 बार हेलिकॉप्टर लैंड ना होने के बाद प्रशासन ने दो रेस्क्यू टीम बनाई और 28 घंटे बाद टीम गिगी वू तक पहुंची। हालांकि, तब तक अत्यधिक ठंड के कारण हाइपोथर्मिया (शरीर का तापमान बहुत कम होना) से उनकी मौत हो चुकी थी। ठंड के चलते गिगी वू की लाश तक जम गई थी।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : Facebook
सोमवार को करीब 28 घंटे बाद उनका शव खाई से बाहर निकाला गया। गिगी अभियान पूरा होने के बाद बिकनी में ली गई अपनी सेल्फी के कारण सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
bikini hiker gigi wu - फोटो : Facebook
36 साल की गिगी को पहले भी पहाड़ों में कई बार चोट लगी थी और वो गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। क्रिसमस 2018 के मौके पर गिगी ने खुद सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था कि शुक्र है कि मैं बच गई। लेकिन इस बार गिगी की किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें