Facts About Burj Khalifa: जब भी आसमान को छूती इमारतों की बात होती है, तो सबसे पहले बुर्ज खलीफा का नाम याद आता है। दुबई की जगमगाती स्काईलाइन के बीच खड़ा यह गगनचुंबी टावर सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि सपनों, तकनीक और शाही ठाठ का जीता-जागता उदाहरण है। इसे देखकर अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है, इतनी भव्य इमारत आखिर किसकी है? क्या यह किसी शासक की निजी संपत्ति है या फिर सरकार की? असलियत जानकर आप भी थोड़ा हैरान हो सकते हैं।
कैसे बना ये आसमान छूता अजूबा?
बुर्ज खलीफा का निर्माण साल 2004 में शुरू हुआ और करीब छह साल की मेहनत के बाद 2010 में इसे दुनिया के सामने पेश किया गया। इसकी ऊंचाई 828 मीटर (करीब 2717 फीट) है और इसमें 163 मंजिलें हैं। हाई-स्पीड लिफ्ट इतनी तेज हैं कि कुछ ही पलों में ऊपरी फ्लोर तक पहुंचा देती हैं। साफ मौसम में इसका शिखर करीब 90–95 किलोमीटर दूर से भी नजर आ सकता है, जो इसे और भी खास बनाता है।