Interesting Facts of chand bawri: देश में कई बेहद रहस्यमयी जगहे हैं, जिसनें राजस्थान की एक प्राचीन बावड़ी भी शामिल है। यह देखने में जितनी खूबसूरत है, उतनी ही रहस्यमयी। अभी तक इसका रहस्य अनसुलझा है। हम आपको अपनी इस खबर में ऐसी रहस्यमयी कहानी के बारे में बताएंगे, जो इस बावड़ी से जुड़ी हुई है। इस कहानी के बारे में जानकर आपको यकीन नहीं होगा। प्राचीन समय में राजा महाराजा जल प्रबंधन और वास्तुकला के लिए बावड़ियों का निर्माण करवाते थे। बावड़ियों को भारत के राज्यों में अलग-अलग नाम से जाना जाता है।
राजस्थान में एक बावड़ी स्थित है, जो बेहद रहस्यमयी है। इसका नाम चांद बावड़ी है, जो राजस्थान के दौसा जिले के आभानेरी गांव में स्थित है। इसके बारे में कहा जाता है कि यह सिर्फ एक रात में बनकर तैयार हो गई थी। यह बावड़ी राजधानी जयपुर से करीब 97 किलोमीटर दूर स्थित है।